मुंह की साफ-सफाई का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
छालों से बचाव के लिए क्या करें?
डॉक्टर कहते हैं आप कुछ सामान्य से उपाय करके इस समस्या से बचाव कर सकते हैं।
- इसके लिए संतुलित आहार लें जिसमें हरी सब्जियां, फल, दूध और दही जैसी चीजें जरूर शामिल हों।
- जिंक और विटामिन सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं।
- माउथवॉश या एंटीसेप्टिक जेल का उपयोग करें, जिससे मुंह में संक्रमण का खतरा कम हो।
- बार-बार छाले हो रहे हैं तो खट्टे, गर्म भोजन से परहेज करें।
मुंह के छाले अक्सर सामान्य लगते हैं, लेकिन अगर ये बार-बार हो रहे हैं तो इन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। ये हमारे शरीर के भीतर चल रही गंभीर पोषण की कमी या बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। समय रहते पहचान और इलाज से हम बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।