वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी
- फोटो : Freepik.com
तेजी से घट रहा है वजन तो सावधान
तेजी से वजन घटने के पीछे हार्मोनल गड़बड़ी, पाचन तंत्र की बीमारी, संक्रमण या कैंसर जैसी स्थितियां भी छिपी हो सकती हैं। इसलिए अगर आपका वजन अचानक और लगातार घट रहा है, तो सतर्क होना बेहद जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए वे अपने वजन को कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय अपनाते हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करते हैं कि वे ऐसी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें, जिससे उन्हें पोषक तत्वों की कमी न हो।
जैसे-जैसे वजन कम होने लगता है, खुशी का ठिकाना नहीं रहता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है। कि वजन कम होना हमेशा अच्छे हेल्थ की ओर इशारा नहीं करता है?