Joint Pain Relief Home Remedies: सर्दियों का मौसम आते ही जोड़ों का दर्द और अकड़न की समस्या कई गुना बढ़ जाती है, खासकर बुजुर्गों और गठिया के मरीजों के लिए यह समय काफी कष्टदायक होता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट के कारण हमारे शरीर की नसों में संकुचन होता है और खून का संचार धीमा पड़ जाता है, जिससे जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द महसूस होता है।
साथ ही वायुमंडलीय दबाव कम होने से ऊतकों में सूजन आ जाती है, जो नसों पर दबाव डालती है। अगर आप भी सुबह उठते समय घुटनों, कंधों या कूल्हों में तेज दर्द और जकड़न महसूस करते हैं, तो आपको दवाओं के बजाय कुछ पारंपरिक और प्रभावी घरेलू उपायों पर ध्यान देने की जरूरत है। सही खान-पान, गर्म सिकाई और हल्की मालिश के जरिए आप बिना किसी दुष्प्रभाव के इस दर्द से राहत पा सकते हैं।