फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acne Causes: चेहरे पर बार-बार निकल रहे हैं मुंहासे? आखिर क्या है इसकी वजह, शरीर में कौन से बदलाव बनते हैं कारण

Thu, 23 Jul 2026 07:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंहासे त्वचा की एक सामान्य समस्या है, ये तब होती है जब त्वचा के रोमछिद्र अतिरिक्त तेल , मृत कोशिकाओं और बैक्टीरिया के कारण बंद हो जाते हैं। क्या आप भी इस समस्या का शिकार हैं?
विज्ञापन
1 of 4
मुंहासे से हो गए हैं परेशान? - फोटो : Amarujala.com/AI
क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर लाल दाने या मुंहासे निकले रहते हैं? अगर हां तो समय रहते डॉक्टर से इसकी जांच करा लें, ये किसी गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मुंहासे केवल त्वचा की समस्या नहीं, बल्कि इसका शरीर के भीतर से भी गहरा कनेक्शन हो सकता है। खराब जीवनशैली, तनाव, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण और खानपान की गड़बड़ आदतों ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है।

अक्सर लोग मान लेते हैं कि मुंहासे सिर्फ तैलीय त्वचा या गंदगी की वजह से होते हैं लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो मुंहासों के पीछे एक जटिल जैविक प्रक्रिया काम करती है। यही वजह है कि मुंहासे होने के कारणों को समझना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 4
बार-बार हो रहे हैं मुंहासे? - फोटो : Amarujala.com/AI
मुंहासे आखिर होते क्या हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं ये एक आम समस्या है। जब त्वचा के रोमछिद्र अतिरिक्त तेल, डेड सेल्स और बैक्टीरिया के कारण बंद हो जाते हैं तब आपको मुंहासे होते हैं। मुंहासे बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं- अत्यधिक सीबम (तेल) बनना, रोमछिद्रों का बंद होना, कुछ प्रकार के बैक्टीरिया और शरीर की सूजन संबंधी प्रतिक्रिया। 
 
  • मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है जब ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा तेल बनाती हैं, तो मृत कोशिकाएं उसके साथ मिलकर रोमछिद्र बंद कर देती हैं। इस बंद जगह में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और प्रतिरक्षा तंत्र उन्हें खत्म करने के लिए सूजन पैदा करता है। यही सूजन लाल, दर्दनाक और पस वाले मुंहासों का कारण बनती है।

इसलिए केवल चेहरा साफ रखना ही काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा के अंदर होने वाली इस पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करना भी जरूरी होता है।
विज्ञापन

3 of 4
मुंहासे की दिक्कत - फोटो : Adobe stock
हार्मोनल स्थितियां भी बढ़ा देती हैं मुंहासे की दिक्कत

डॉक्टर हार्मोनल बदलाव को मुंहासों की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं। 
 
  • किशोरावस्था में एंड्रोजन हार्मोन बढ़ने से ऑयल ग्लैंड्स अधिक सक्रिय हो जाती हैं और अतिरिक्त सीबम बनने लगता है। 
  • इसके अलावा महिलाओं में पीरियड्स, गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति या पीसीओएस जैसी स्थितियों में भी हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण मुंहासे बढ़ सकते हैं। 
  • महिलाओं में पीरियड्स और हार्मोनल बदलावों के कारण मुंहासे की समस्या होना काफी आम है।

कौन सी आदतें बढ़ाती हैं खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ, मीठे पेय, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें ज्यादा खाने से मुंहासे का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव में रहना और धूम्रपान जैसी आदतें भी त्वचा की सूजन को बढ़ा सकती हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं अक्सर लोग मुंहासे होने पर बार-बार चेहरा धोते हैं या पिंपल्स को फोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे त्वचा में संक्रमण और दाग पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा स्क्रब करना या बिना सलाह के स्टेरॉयड क्रीम लगाना भी नुकसानदायक हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
मुंहासे की समस्या - फोटो : Adobe stock
मुंहासों से कैसे बचा जाए?

त्वचा रोग विशेषज्ञ कहते हैं, हल्के मुंहासों में कुछ क्रीम उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा मुंहासे में एंटीबायोटिक्स की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मुंहासे से बचने के लिए चेहरा साफ रखने की सलाह देते हैं। संतुलित आहार, खूब पानी पीते रहना और तनाव को नियंत्रित करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें