फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: यूरिक एसिड बढ़ने का सता रहा है डर? शुरू कर दीजिए ये उपाय, दूर रहेगा खतरा

Mon, 05 May 2025 07:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है तो यह हाइपरयुरिसीमिया का कारण बन सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा, ये स्थिति कई प्रकार की दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है। यूरिक एसिड हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ है जो प्यूरीन नामक यौगिकों के ब्रेकडाउन से बनता है। प्यूरीन एक प्राकृतिक रसायन है जो शरीर की कोशिकाओं और कुछ खाद्य पदार्थों जैसे रेड मीट, मछली, शराब और फ्रुक्टोज वाली चीजों में पाया जाता है। 

सामान्यतौर पर हमारी किडनी शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकाल देती है, हालांकि अगर इसकी मात्रा बढ़ जाए तो इससे गाउट या आर्थराइटिस की समस्या हो सकती है।  

हाई यूरिक एसिड की स्थिति में गठिया, उंगलियों में दर्द, किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखते हुए इसे कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
यूरिक एसिड और आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : Freepik.com
यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा

यदि आपका शरीर बहुत अधिक यूरिक एसिड बनाता है या यदि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो यूरिक एसिड रक्त में जमा हो सकता है।

यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है तो यह हाइपरयुरिसीमिया का कारण बन सकती है। हाइपरयुरिसीमिया के कारण यूरिक एसिड तेजी से क्रिस्टल में एक साथ चिपक जाता है। ये क्रिस्टल आपके जोड़ों में जमा होकर गठिया और गाउट की समस्या को बढ़ाने वाले हो सकते हैं साथ ही इससे किडनी में स्टोन होने और किडनी की अन्य समस्याओं का भी जोखिम हो सकता है।

आप कुछ उपाय करके यूरिक एसिड को कंट्रोल रख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
हाई प्यूरीन वाली चीजों का कम कर दें सेवन

प्यूरीन ऐसे यौगिक हैं जो कुछ खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। शरीर प्यूरीन को तोड़ता है, यह यूरिक एसिड का उत्पादन करता है। इन चीजों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप बियर और शराब, उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ, जैसे डेयरी उत्पाद और रेड मीट का सेवन कम करें।

4 of 5
मोटापा और यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा - फोटो : Freepik.com
वजन को रखें कंट्रोल

यूरिक एसिड और इसके कारण होने वाली समस्याओं से बचाव का दूसरा उपाय है- वजन को कंट्रोल में रखना। 

शरीर के वजन को कंट्रोल में रखना आपको यूरिक एसिड के कारण होने वाली समस्या और गाउट की जटिलताओं से बचाने में मदद मिल सकती है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि मोटापा बढ़ने से गाउट का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सभी लोग अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करें। वजन को कंट्रोल करने से डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान

यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने लिए आपको नियमित रूप से कुछ और सावधानियां बरतते रहना चाहिए।
  • फ्रुक्टोज और शुगर का सेवन कम करें,  विशेष रूप से सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैक्ड जूस से बचें।
  • दिनभर में 2.5-3 लीटर पानी पीने से यूरिक एसिड पेशाब के जरिए बाहर निकलता है।
  • ओवरवेट लोगों में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए वेट लॉस करने वाले उपाय करें।
  • रोजाना 30 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करने से मेटाबोलिज्म सुधरता है और कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का जोखिम कम होता है।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें