फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stomach Home Remedies: भोजन के बाद पेट में बनने लगती है गैस, अपनाएं ये घरेलु तरीके

Mon, 05 May 2025 06:39 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Problems Remedies: अक्सर ऐसा होता है कि लोगों को भोजन के बाद पेट में गैस बनने लगता है। आइए इस लेख कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं, जिससे आप पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पेट में गैस बनना - फोटो : Freepik.com
Stomach Gas Problems Remedies: खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार ये छोटी सी समस्या आपको बहुत परेशान कर देती है। पेट फूलना, पेट में हल्का दर्द, बेचैनी और डकारें आना इसके सामान्य लक्षण हैं। यह समस्या न केवल आपको असहज कर सकती हैं, बल्कि कई बार आपको सामाजिक परिस्थितियों में भी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। आधुनिक जीवनशैली और खान-पान की कुछ आदतों के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। अच्छी बात यह है कि इस समस्या से निपटने के लिए हमारे घरों में ही कई ऐसे प्राकृतिक और प्रभावी उपाय मौजूद हैं, जिन्हें अपनाकर आप भोजन के बाद होने वाली गैस से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। 

क्यों बनती है भोजन के बाद गैस?
भोजन के बाद पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं इनमें से मुख्य कारण हैं, जल्दी-जल्दी खाना खाना, खाते समय बात करना, भोजन को ठीक से न चबाना या कुछ खास तैलीय तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करना। इस अलावा ओवरइटिंग (ज्यादा खाना खा लेना) या पाचन तंत्र का कमजोर होना भी पेट में गैस बनने का कारण हो सकती है। खैर, अब आइए इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जीरा पानी - फोटो : Freepik.com
जीरा पानी
जीरा पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करते हैं। जीरा पानी बनाने के लिए, एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। पानी को ठंडा होने दें और भोजन करने के बाद इसे धीरे-धीरे पिएं। यह पाचन क्रिया को सही करता है और पेट में बने गैस की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मेथी - फोटो : Freepik.com
मेथी और अजवाइन
मेथी और अजवाइन दोनों ही अपने पाचन गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये अपच, गैस और पेट दर्द के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। जब मेथी और अजवाइन  साथ में लिया जाता है तो इसका प्रभाव और बढ़ जाता है। इन्हें इस्तेमाल करने का बेस्ट तरीका यह है कि मेथी दाना और अजवाइन को बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का भून लें। इसे पीसकर पाउडर बना लें और भोजन के बाद गर्म पानी के साथ थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करें।

4 of 5
हींग - फोटो : Freepik.com
हींग का सेवन
हींग पेट में बनी गैस को दूर करने का एक पारंपरिक और बहुत ही अच्छा उपाय है। इसमें एंटी-फ्लैटुलेंट गुण होते हैं जो पेट की गैस को कम करने में तुरंत राहत देते हैं। हींग का सेवन करने के लिए, एक चुटकी हींग को एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में घोल लें। भोजन के बाद इस पानी को पिएं। इसका स्वाद भले ही कड़वा लग सकता है, लेकिन यह पेट में बनी गैस से तुरंत आराम पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुनगुना पानी - फोटो : Adobe Stock
गुनगुने पानी का सेवन
गुनगुना पानी पाचन स्वास्थ्य के लिए एक सरल और बेहद प्रभावी उपाय है। भोजन करने के बाद एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पीना पाचन क्रिया को गति देने में मदद करता है। जब पेट में गैस बना हो तब गुनगुने पानी का सेवन पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, जिससे गैस और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसलिए, गैस या अपच महसूस होने पर गुनगुना पानी पीना आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें