एसीडिटी, पेट की सामान्य समस्याओं में से एक है, इसे अम्लता के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह पेट में अधिक अम्ल बन जाने के कारण होने वाली समस्या है। यह एसिड पेट की ग्रंथियों द्वारा निर्मित होता है। अम्लता पेट में अल्सर, गैस्ट्रिक सूजन, और अपच जैसे लक्षण पैदा करती है। पर आखिर एसिडिटी होती क्यों है?
डॉक्टर कहते हैं, आमतौर पर अनियमित खाने के पैटर्न, शारीरिक गतिविधियों की कमी, शराब का सेवन-धूम्रपान, तनाव और खाने की खराब आदतों के कारण एसिडिटी होने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा अधिक मांसाहारी, मसालेदार और तैलीय भोजन भी एसिडिटी का कारण बन सकते हैं।
आइए जानते हैं कि किन उपायों के साथ इसे कंट्रोल किया जा सकता है?