सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर की समस्या
- फोटो : istock
सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर के बारे में जानिए
सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर एक क्रोनिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है, यह किसी को भी हो सकता है। सामान्य चिंता-घबराहट के विपरीत, एसएडी विकार में डर, चिंता और नकारात्मकता का जोखिम अधिक होता है। यह रिश्तों, दैनिक दिनचर्या, कामकाज, स्कूल या अन्य गतिविधियों में बाधा डाल सकती है। सोशल फोबिया आम तौर पर मध्य-किशोरावस्था में शुरू होता है, हालांकि यह कभी-कभी छोटे बच्चों में भी हो सकता है।