फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mental Health: स्ट्रेस-एंग्जाइटी से रहते हैं परेशान? विशेषज्ञों ने बताए इससे बचाव के लिए सबसे कारगर उपाय

Tue, 05 Sep 2023 05:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तनाव की बढ़ती समस्या - फोटो : Pixabay
स्ट्रेस और एंग्जाइटी मानसिक स्वास्थ्य की तेजी से बढ़ती समस्याओं में से एक है, जिसके कई प्रकार के शारीरिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। एंग्जाइटी के कारण पसीना आने, घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का जोखिम हो सकता है। चिंता और तनाव के कई कारण हो सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तनाव हमारे शरीर की सामान्य प्रक्रिया है, हालांकि अगर ये लंबे समय तक बनी रहती है और इसके कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।

डॉक्टर कहते हैं, स्ट्रेस की समस्या के शिकार कम उम्र के लोग भी देखे जा रहे हैं, यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे कंट्रोल करने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। अगर आपको भी लंबे समय से तनाव की समस्या है और ये कंट्रोल नहीं हो रही है तो इस बारे में किसी मनोवैज्ञानिक की सलाह जरूर ले लें, इसे अनदेखा करना डिप्रेशन जैसी गंभीर स्थितियों का कारण हो सकता है।

आइए जानते हैं, तनाव को प्रबंधित करने के लिए कौन से उपाय किए जाने चाहिए, जिसका सभी उम्र के लोगों को ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
योग व्यायाम से मानसिक स्वास्थ्य को लाभ - फोटो : istock
व्यायाम की बनाएं आदत 

स्ट्रेस की समस्या को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं। व्यायाम आपके मूड में सुधार करने के साथ हैपी हार्मोन्स को रिलीज करने में सहायक है, ये मूड को ठीक रखने के लिए भी मदद करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को रोजाना कम से कम 30 मिनट के व्यायाम की आदत बनानी चाहिए। एरोबिक जैसे अभ्यास की आदत मूड को ठीक रखने के साथ हृदय रोगों की समस्याओं से बचाने में भी मदद करती है।
विज्ञापन

3 of 5
गहरी सांस वाले अभ्यास के लाभ - फोटो : Pixabay
गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करें

मूड को ठीक रखने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में गहरी सांस वाले अभ्यास करने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी लाभकारी मानते हैं, यही कारण है कि मेडिटेशन जैसे अभ्यास को तनाव-चिंता को कम करने वाले अभ्यास माना जाता है। धीरे-धीरे गहरी सांस लेने और छोड़ने से मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि गहरी सांस वाले अभ्यास को ब्लड प्रेशर के जोखिमों को भी कम करने वाला भी माना जाता है।

4 of 5
स्वस्थ आहार से होने वाले लाभ - फोटो : istock
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन

नियमित, संतुलित आहार खाने से आपके मूड को ठीक रखने में मदद मिल सकती है। मूड को नियंत्रित करने और तनाव को दूर करने के लिए भी पौष्टिक आहार के सेवन से लाभ पाया जा सकता है। भोजन में सब्जियों और फलों के साथ साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल किया जाना चाहिए। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जंक-फास्ट फूड्स के अधिक सेवन से मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनाव की बढ़ती समस्या - फोटो : istock
अपने ट्रिगर को पहचानें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई चीजें आपके तनाव की स्थिति को बढ़ाने वाली हो सकती है, इससे बचाव के लिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है। स्ट्रेस की समस्या से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने ट्रिगर को पहचानें और इससे बचाव के लिए प्रयास करते रहें। स्ट्रेस की समस्या से बचाव के लिए अपने ट्रिगर प्वाइंट्स को पहचानें और इससे बचाव करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें