पीलिया (Jaundice) बहुत आम बीमारी है। ये रोग किसी को भी हो सकता है, हालांकि बच्चे इसके अधिक शिकार देखे जाते रहे हैं। पीलिया, जैसा नाम से ही स्पष्ट होता है, इस रोग के कारण चेहरे-आंखों और पेशाब के रंग पीला हो जाता है। इसके अलावा त्वचा में खुजली होने, भूख न लगने और उल्टी की दिक्कत भी हो सकती है। पीलिया के लक्षण मुख्यतौर पर त्वचा पर स्पष्ट नजर आते हैं पर क्या आप जानते हैं कि ये त्वचा की बीमारी नहीं है, ये लिवर की समस्या का संकेत है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पीलिया वैसे तो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, पर बच्चे और वयस्क इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देखे जाते रहे हैं। अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि जब इस रोग के स्पष्ट संकेत त्वचा पर दिखते हैं तो इसका लिवर से क्या संबंध हो सकता है?
आइए इस रोग के बारे में विस्तार से समझते हैं।