फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: नींबू पानी के कई लाभ, पर दांतों के लिए यह हो सकती है हानिकारक, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Mon, 26 Jun 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नींबू पानी से नुकसान - फोटो : Getty Images
नींबू पानी को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। चूंकि यह विटामिन-सी का बेहतर स्रोत है, इसलिए इसे इम्युनिटी को मजबूती देने वाले पेय में से एक माना जाता है। कुछ शोध में यह भी कहा गया है कि  नींबू पानी पीने से हमारा शरीर डिटॉक्सिफाई होता है जिससे शरीर की विषाक्तता कम होती है और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। पर क्या आप जानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग नींबू पानी पीते समय एक बड़ी गलती कर रहे हैं जिससे दांत को गंभीर क्षति होने का जोखिम हो सकता है?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अगर आप रोज सुबह या फिर दैनिक रूप से नींबू पानी पीते हैं, तो इससे संबंधित एक सावधानी के बारे में जानना बहुत आवश्यक हो जाता है। ज्यादातर लोगों को इसे पीने का सही तरीका नहीं पता होता है जिसके कारण कुछ ही समय में ऐसे लोगों में दांतों से संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दांतों को नुकसान - फोटो : Pixabay
अम्लीय खाद्य-पेय पदार्थों से दांतों को नुकसान

नींबू पानी हो या इस तरह का कोई भी अम्लीय खाद्य-पेय पदार्थ, ये दांतों के इनेमल के क्षरण का कारण बन सकता है। इनेमल, दांतों का पतला बाहरी आवरण है जो दांतों को मजबूती देने के लिए आवश्यक होता है। यदि आप अधिक अम्लीय चीजों का सेवन करते रहते हैं तो ये समय के साथ आपके इनेमल को हानि पहुंचाने लग जाती है। जिससे दांतों का पहला सुरक्षात्मक आवरण हट जाता है और डेंटिन की परत दिखने लगती है, यह आपको दांतों की संवेदनशीलता का अनुभव करा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
दांतों में झनझनाहट की समस्या - फोटो : Pixabay
झनझनाहट और संवेदनशीलता की दिक्कत

इनेमल के हट जाने के कारण आपके दांत पीले दिखाई दे सकते हैं और जीभ लगाने पर खुरदरेपन का एहसास होता है। यह स्थिति आपमें झनझनाहट और संवेदनशीलता  की समस्या को बढ़ाने वाली मानी जाती है। आप कुछ भी गर्म या ठंडा खाते हैं तो आपको तेज झनझनाहट या दर्द का एहसास हो सकता है। यह संकेत है कि आपके दांत कमजोर हो रहे हैं और इन्हें तुरंत विशेष देखभाल की आवश्यकता है।
 

4 of 5
नींबू पानी से होने वाले नुकसान - फोटो : istock
नींबू पानी पीने का क्या है सही तरीका?

अगर नींबू पानी का सही तरीके से सेवन किया जाए तो दांतों को होने वाले नुकसान से बचने के साथ अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखें। 
  • गिलास से सीधे पीने की जगह आप स्ट्रॉ के माध्यम से नींबू पानी पीना शुरू कर दें, जिससे अम्ल का सीधा संपर्क दांतों से न होने पाए। 
  • अम्लीय पेय-खाद्य पदार्थ या नींबू पानी पीने के बाद तुरंत कुल्ला करें। यह दांत की सतह पर बचे एसिड को हटा देता है और मौखिक लार की अम्लता को कम कर देता है।
  • नींबू पानी पीने के बाद शुगर-फ्री गम चबाएं। यह आपको अधिक लार उत्पन्न करने में मदद करता है, जिससे मुंह की अम्लता को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा अम्लीय चीजों के सेवन से बचें - फोटो : Pixabay
इन अम्लीय चीजों से भी होता है नुकसान

कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ कितना अम्लीय है इसका अंदाजा उसके पीएच वैल्यू के आधार पर लगाया जाता है। जिन खाद्य पदार्थों का पीएच स्तर 4.6 या उससे अधिक होता है उन्हें नुकसानदायक माना जाता है। नींबू के अलावा इन चीजों की भी अम्लीयता अधिक होती है।
  • नींबू का रस (पीएच: 2.00–2.60)
  • अंगूर (पीएच: 2.90–3.82)
  • अनार (पीएच: 2.93–3.20)
  • ब्लूबेरी (पीएच: 3.12–3.33)
  • अनानास (पीएच: 3.20–4.00)
  • सेब (पीएच: 3.30–4.00)
  • आड़ू (पीएच: 3.30–4.05)
  • संतरे (पीएच: 3.69–4.34)


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें