फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: 'साइलेंट किलर' मानी जाती हैं ये बीमारियां, भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज करने की गलती

Sat, 27 Nov 2021 05:08 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सबसे गंभीर बीमारियां - फोटो : iStock
स्वस्थ जीवन के लिए आहार, दिनचर्या और जीवनशैली को ठीक रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। इन तीनों में से एक में भी किसी प्रकार की कमी कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती हैं। कई बीमारियां ऐसी भी होती हैं जो शरीर को अंदर ही अंदर खत्म करती जाती हैं। ऐसी कई बीमारियां हैं जिन पर अतिरिक्त ध्यान देने और देखभाल की आवश्यकता होती है। उनमें से कुछ को "साइलेंट किलर" के रूप में भी जाना जाता है, जो अचानक मृत्यु का भी कारण हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अक्सर हम कुछ बीमारियों को हल्का समझकर नजरअंदाज कर जाते हैं, पर ऐसी बीमारियां शरीर को गंभीर नुकसान दे सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में जानते हैं जिनका समय पर पहचान और रोकथाम बहुत ही आवश्यक माना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या को न करें अनदेखा - फोटो : Pixabay
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन सबसे खतरनाक स्वास्थ्य स्थितियों में से एक है जो दुनियाभर के करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है। हाई बीपी को साइलेंट किलर माना जाता है, इसका कारण यह है कि इसमें कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या न केवल हृदय और धमनियों को प्रभावित करती है, साथ ही गंभीर स्थितियों में यह हृदय रोगों जैसे दिल का दौरा पड़ने, हृदय गति रुकने या स्ट्रोक तक का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज के खतरे को पहचानिए - फोटो : iStock
डायबिटीज है खतरनाक
डायबिटीज के दो प्रकार  टाइप1 और टाइप 2 के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में शरीर में इंसुलिन का स्तर प्रभावित हो जाता है। डायबिटीज की गंभीर स्थिति शरीर के कई अन्य अंगों को क्षति पहुंचा सकती है। डायबिटीज के रोगियों को किडनी, हृदय, आंखों की रोशनी जाने जैसी तमाम तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसका प्रबंधन बहुत आवश्यक माना जाता है।

4 of 5
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है गंभीर - फोटो : Pixabay
ऑस्टियोपोरोसिस को न करें अनदेखा
ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से संबंधित बीमारी है, जिसमें प्रभावित व्यक्ति अक्सर अपनी स्थिति से अनजान होता है। ऑस्टियोपोरोसिस में अक्सर लक्षण नजर नहीं आते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण बार-बार फ्रैक्चर होने या हड्डियों से संबंधित अन्य प्रकार की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों के किसी भी प्रकार के रोगों से बचने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्लीप एपनिया को कैसे दूर करें? - फोटो : iStock
स्लीप एपनिया है नुकसानदायक
स्लीप एपनिया एक गंभीर नींद संबंधी विकार है जहां लोग सोते समय जोर से सांस लेते हैं। गंभीर स्लीप एपनिया वाले मरीजों में नींद के दौरान अचानक मौत और स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है, जो इसे साइलेंट किलर बनाती है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया सबसे आम प्रकार है, जहां आपका वायुमार्ग नींद के दौरान पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो सकता है, जिससे सांस रुक सकती है।
 
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें