शरीर के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड एक बहुत ही जरूरी तत्व है। इस तत्व की भरपूर मात्रा ट्यूना, हलिबेट, शैवाल, क्रिल्ल जैसी मछलियों में पाया जाता है। शरीर में इस एसिड की कमी को पूरा करने के लिए फिश ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा होता है। फिश ऑयल कैप्सूल्स के रूप में आता है। इसके सेवन से मोटापा कम होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं फिश ऑयल के और भी कई सारे फायदे हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...