Reasons For Gaining Weight Back: अक्सर लोग बड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ वर्कआउट करने के बाद 5, 10 या 15 किलो वजन कम तो कर लेते हैं, लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है कि उस वजन को कैसे बरकरार रखा जाए? अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि अधिकतर लोगों का कुछ ही महीनों में वह सारा वजन वापस आ जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि अक्सर यह वजन पहले से भी ज्यादा यानी 'ब्याज' के साथ लौटता है, जिसे 'यो-यो इफेक्ट' कहा जाता है।
कई लोग यह शिकायत करते हैं कि 6 महीने की कड़ी मेहनत 2 महीने की लापरवाही में धुल गई। वजन घटाना जितना कठिन है, उसे उसी लेवल पर उसे मेंटेन रखना उससे भी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। जब हम लक्ष्य हासिल करने के बाद अपनी पुरानी आदतों पर लौटते हैं या शरीर की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और शरीर फैट को तेजी से स्टोर करने लगता है।
इसी गंभीर समस्या का विश्लेषण करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर तीन प्रमुख कारणों के बारे में बताया है, जिसकी वजह से दोबारा वजन बढ़ने लगता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।