फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: सर्दी-जुकाम और पेट की चर्बी को कम करने के लिए पीजिए ये काढ़ा, बॉडी डिटॉक्स में भी फायदेमंद

Fri, 04 Nov 2022 07:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तुलसी अजवाइन का काढ़ा - फोटो : Pixabay
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्या होना काफी सामान्य है। हालांकि इस तरह की दिक्कतों से आसानी से राहत भी पाया जा सकता है। हमारे घरों में कई ऐसी औषधियां मौजूद होती हैं, जिनका सेवन करना सेहत को गजब का बूस्ट देने के साथ सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी आसानी से मदद कर सकती हैं। तुलसी और अजवाइन भी ऐसी ही प्रभावी औषधियां हैं जिन्हें वर्षों से कई प्रकार की समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग में लाकर लाभ प्राप्त किया जाता रहा है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, तुलसी और अजवाइन का काढ़ा शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। इन औषधियों में मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ  सर्दी-जुकाम और पेट की चर्बी को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। शरीर को डिटॉक्स करके वजन घटाने के लिए इसका सेवन लंबे समय से करके लाभ प्राप्त किया जाता रहा है। आइए इस जबरदस्त पेय से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तुलसी-अजवाइन के औषधीय गुण - फोटो : Pixabay
तुलसी और अजवाइन के गुण

तुलसी और अजवाइन दोनों ही औषधियों को कई प्रकार के प्रभावी तत्वों से भरपूर पाया गया है। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने के साथ संक्रमण के जोखिमों को कम करने में मददगार है। वहीं अजवाइन को वर्षों से पेट की समस्याओं को कम करने के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। यह आपके आंत को स्वस्थ रखने के साथ शरीर से विषाक्तता को कम करने में भी सहायक है जिससे पेट की चर्बी और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
बेली फैट कैसे कम करें? - फोटो : pixabay
पेट की चर्बी कम करने के लिए करें सेवन

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, तुलसी में मौजूद औषधीय गुण शरीर के लिए प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह काम करते हैं। यह सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर करने के साथ वजन घटाने में भी मदद करती है। इसे पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। खराब पाचन, वजन बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक है। शोध में पाया गया है कि तुलसी के पत्ते शरीर के मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ावा देने में मदद करते हैं जिससे अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है। अजवाइन के साथ इसका सेवन विशेष लाभकारी प्रभावों वाला हो सकता है। सुबह के समय इस काढ़े का सेवन करके आप शरीर को गजब का बूस्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सर्दी जुकाम में क्या करें? - फोटो : Istock
सर्दी-खांसी और श्वसन समस्याओं में लाभ

तुलसी और अजवाइन के काढ़े का सेवन करना श्वसन संक्रमण को दूर करके बंद नाक को खोलने और सिरदर्द के लक्षणों से राहत दिलाने में आपके लिए सहायक है। मौसम बदलने के कारण होने वाली सर्दी-खांसी की दिक्कत में इस काढ़े के सेवन से विशेष लाभ पाया जा सकता है। यह पेय शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में भी मदद करती है, जिससे इस प्रकार के संक्रमण का जोखिम भी कम होता है। 



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें