फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: कैसे तीन स्टेज में महिलाओं के शरीर में होता है बदलाव, डॉक्टर से जानें वेट लॉस के तीनों चरण

Thu, 18 Sep 2025 06:41 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Female Weight Loss Journey: महिलाओं में वेट लॉस की जो प्रक्रिया है, वो तीन चरणों से होकर गुजरती है। जो लोग वजन कम करने के सफर में हैं या करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वेट लॉस - फोटो : Adobe Stock
3 Stages of Weight Loss Explained: आज के समय में हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, अगर आंकड़ों की मानें तो पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इससे ग्रसित हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं में वेट लॉस की प्रक्रिया कुछ विशेष चरणों से होकर गुजरती है, जिसका सीधा प्रभाव उनके शारीरिक बनावट पर पड़ता है। यह सिर्फ कैलोरी गिनने या जिम में पसीना बहाने की बात नहीं है, बल्कि एक पूरी प्रक्रिया है जो शरीर के आकार को धीरे-धीरे बदलती है। 

हाल ही में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. मल्हार गणला ने इस जटिल प्रक्रिया को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से समझाया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में वजन कम होने के तीन मुख्य चरण होते हैं, और हर चरण में शरीर के अलग-अलग हिस्से में बदलाव नजर आता है। यह जानकारी उन सभी महिलाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है जो वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं। यह प्रक्रिया केवल डाइट और एक्सरसाइज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें तनाव प्रबंधन और समग्र जीवनशैली में सुधार जरूरी है। आइए इस लेख में उन तीन चरणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
पहला चरण- इंसुलिन सप्रेशन
डॉ. गणला के अनुसार, वजन घटाने का पहला चरण इंसुलिन सप्रेशन से जुड़ा है। यह वह समय होता है जब आप अपनी डाइट में बदलाव करना शुरू करते हैं। जब आप शुगर, तेल और नमक जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कम कर देते हैं, तो शरीर में एनर्जी डेंसिटी कम हो जाती है।

इसका पहला असर आपके शरीर के ऊपरी हिस्से पर दिखाई देता है। गर्दन और चेहरे के कुछ हिस्से में सिकुड़न शुरू हो जाती है। इस चरण में आपकी कॉलर बोन स्पष्ट रूप से दिखने लगती हैं, जो बदलाव का एक शुरुआती संकेत है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: दिल्ली NCR में तेजी से बढ़ रहे हैं H3N2 फ्लू के मामले, डॉक्टर से जानें इससे बचाव के उपाय
 
विज्ञापन

3 of 5
मेडिटेशन के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com
दूसरा चरण- इंफ्लेमेशन में कमी
दूसरा चरण शरीर के बीच के हिस्से, यानी पेट और पीठ पर केंद्रित होता है। इस चरण में वास्तव में सिकुड़न दिखाई देती है। डॉ. गणला ने जोर देकर कहा कि यह बदलाव केवल डाइट या एक्सरसाइज से नहीं होता, बल्कि इसका सीधा संबंध शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर से है।

जब आप अपने तनाव के स्तर को कम करते हैं, खुद पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जल्दी सोते हैं, जल्दी उठते हैं, और हल्का योग या ध्यान करते हैं, तो शरीर में सूजन कम होती है। इस बदलाव से पेट कम होने लगता है, पीठ पर सिकुड़न दिखाई देती है, और आपके कपड़े ढीले होने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Flu :दिल्ली NCR के आधे से अधिक घरों में वायरल फ्लू ने मचाया कहर, ये लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
 

4 of 5
वेट लॉस - फोटो : Adobe Stock
तीसरा चरण- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
वजन घटाने का तीसरा और अंतिम चरण जांघों, निचली टांगों और बाहों में होता है। यह चरण तब शुरू होता है जब आप अपनी दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करते हैं। इस दौरान शरीर में प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसे डॉ. गणला 'लाइपोप्रोटीन लाइपेज और टेस्टोस्टेरोन फेज' कहते हैं।

इस अवस्था में आपके खाने से मिलने वाली ऊर्जा, जो पहले वसा में बदल जाती थी, वह अब मांसपेशियों में परिवर्तित होने लगती है। यही वह चरण है जब शरीर एक बेहतर और आकर्षक आकार में आने लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट लॉस - फोटो : freepik
डॉ. गणला का यह विश्लेषण स्पष्ट करता है कि वजन घटाना सिर्फ वजन कम करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर के आकार को बदलने की एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। यह दर्शाता है कि संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन और सही प्रकार की एक्सरसाइज-खासतौर पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग-का कॉम्बिनेशन ही स्थायी और स्वस्थ वजन घटाने की कुंजी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें