फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: न्यू ईयर पार्टी में अधिक खाने के बाद अगले दिन क्या करें? डॉक्टर ने दिया ये बड़ा सुझाव

Sun, 04 Jan 2026 12:49 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Doctor Advice Weight Loss: अक्सर लोग नए साल के उत्साह में ओवरईटिंग कर लेते हैं, ऐसे में बहुत से लोग अगले दिन अधिक वर्कआउट करके इसे संतुलित करना चाहते हैं, जो कि एक बड़ी गलती है। जी हां, मशहूर डॉक्टर मल्हार गणला इसी विषय पर एक वीडियो बनाकर जो बताया है उसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
न्यू ईयर पार्टी में अधिक खाने के नुकसान - फोटो : Amar Ujala
Weight Loss Tips After Overeating In A Party: नए साल के जश्न और पार्टियों के इस दौर में अक्सर कुछ लोग स्वाद के चक्कर में क्षमता से अधिक खा लेते हैं। 31 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला आमतौर पर जनवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहता है। ऐसे में वजन बढ़ने के डर से कई लोग अगले दिन जिम में घंटों पसीना बहाने या दोगुना वर्कआउट करने की योजना बनाते हैं ताकि एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न किया जा सके। 

हालांकि चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तरीका पूरी तरह गलत और सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जब हम अचानक 1000-1500 एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन करते हैं, तो हमारे शरीर के हार्मोनल सिस्टम, जैसे इंसुलिन और पाचन एंजाइम (HCL), इन कैलोरीज को प्रोसेस करने के लिए दोगुने या तिगुने वेग से काम करने लगते हैं। 

भारी मील के बाद शरीर को सामान्य स्थिति में लौटने के लिए 24 से 48 घंटे का समय चाहिए होता है। अगर आप इस दौरान शरीर पर अतिरिक्त शारीरिक दबाव डालते हैं, तो यह आपकी भूख और इंसुलिन चक्र को और बिगाड़ सकता है। इसी विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए वेट लॉस विशेषज्ञ डॉक्टर मल्हार गणला ने पार्टी के अगले दो दिनों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
ओवरईटिंग - फोटो : Adobe Stock
ज्यादातर लोग ओवरईटिंग के बाद क्या गलती करते हैं?
डॉक्टर मल्हार गणला के अनुसार ज्यादातर लोग भारी खाने के अगले दिन अत्यधिक एक्सरसाइज करते हैं, जो की एक बड़ी गलती है। एसा करने से दोबारा तेज भूख लगती है। इससे इंसुलिन का स्तर फिर से बढ़ जाता है। अगर यह सिलसिला 3-5 दिनों तक चला, तो शरीर को नमकीन और तैलीय भोजन की लत लग सकती है। यह साइकिल 'इंसुलिन रेजिस्टेंस' की शुरुआत कर सकता है, जिससे शरीर बिना भूख के भी खाने की मांग करने लगता है।

ये भी पढ़ें- Donald Trump: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए 'जान से खेल' रहे हैं ट्रंप? हालिया इंटरव्यू ने उठाए कई गंभीर सवाल
विज्ञापन

3 of 5
ओवरइटिंग - फोटो : Adobe Stock
हार्मोनल चक्र और इंसुलिन रेजिस्टेंस
जब शरीर में एक बार हार्मोन्स का लेवल अनियंत्रित हो जाता है, तो इंसान को न चाहते हुए भी खाना पड़ता है क्योंकि मस्तिष्क को लगातार भूख के संकेत मिलते रहते हैं। डॉक्टर के मुताबिक इस खतरनाक साइकिल को ब्रेक करना जरूरी है। भारी पार्टी के बाद शरीर को थोड़ा शांत छोड़ देना चाहिए ताकि इंसुलिन और अन्य पाचक रस अपने सामान्य स्तर पर वापस आ सकें और मेटाबॉलिज्म स्थिर हो सके।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर में 'काल बना कालरा', डॉक्टर से जानिए कैसे करें बचाव और कितना सुरक्षित है आरओ का पानी

4 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
घर का साधारण खाना है सबसे अच्छा इलाज
पार्टी की अधिक कैलोरी को मैनेज करने का सबसे सरल तरीका है कि अगले दो दिनों तक केवल सादा घर का बना खाना ही खाएं। हल्का और कम भोजन करने से शरीर को उस एक्स्ट्रा कैलोरी को धीरे-धीरे बर्न करने का समय मिल जाता है। जब आप अपनी भूख को नॉर्मलाइज कर लेते हैं, तो वजन बढ़ने का खतरा टल जाता है और शरीर की आंतरिक प्रणाली फिर से संतुलित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूख पर नियंत्रण करें - फोटो : Freepik.com
भूख को नियंत्रित करना है असली जीत
पार्टी के बाद वजन घटाने की हड़बड़ी में खुद को सजा देने के बजाय धैर्य रखें। डॉक्टर मल्हार गणला की सलाह का सार यही है कि वजन कम करने से ज्यादा जरूरी अपनी भूख के संकेतों को सामान्य रखना है। अगले दो दिन संयमित रहकर आप न केवल इंसुलिन रेजिस्टेंस से बच सकते हैं, बल्कि छुट्टियों के दौरान बढ़े हुए वजन को भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें