फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: नए साल में 'कैलोरी डेफिसिट' को समझकर वेट लॉस का लें संकल्प, बिना भूखे रहे कम होगा मोटापा

Wed, 24 Dec 2025 01:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fat Loss Without Hunger: नए साल में जो लोग वजन कम करने पर काम कर रहे हैं उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे लोगों को क्या खाना है क्या नहीं खाना है इस बात बहुत ध्यान रखना चाहिए? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वेट लॉस - फोटो : Amar Ujala
Calorie Deficit Weight Loss: साल 2025 को खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं और हम सभी 2026 के दहलीज पर खड़ें हैं। ऐसे में नए साल में बहुत से लोग कई नए संकल्प लेते हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोग ये प्रण लेते हैं कि नए साल में वो अपने वजन को कम करने पर काम करेंगे। वेट लॉस का संकल्प लेने वाले ज्यादातर लोगों को कैलोरी डेफिसिट की गणित नहीं आती है, जिसकी वजह से वे वजन घटाने की कोशिश तो करते हैं उन्हें उतनी सफलता नहीं मिलती है, जितनी वो मेहतन करते हैं। 

अगर कैलोरी डेफिसिट समझकर वेट लॉस किया जाए तो आपका वजन कम करने रास्त बहुत सरल हो सकता है। कैलोरी डेफिसिट का सीधा सा मतलब है कि आप दिन भर में जितनी कैलोरी बर्न करते हैं, उससे कम कैलोरी का सेवन करें। हमारा शरीर ऊर्जा के लिए कैलोरी पर निर्भर करता है, जब हम जरूरत से कम कैलोरी खाते हैं, तो शरीर ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए शरीर में पहले से जमा 'जिद्दी चर्बी' को जलाना शुरू कर देता है। 

इसे समझने के लिए आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह समझना जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं। अगर आप अपनी दैनिक जरूरत से 300-500 कैलोरी कम लेते हैं, तो आप स्वस्थ तरीके से वजन घटा सकते हैं। इस नए साल में वजन घटाने का संकल्प लेते समय 'कम खाने' के बजाय 'सही खाने' पर ध्यान दें, ताकि आपके शरीर में कमजोरी न आए और शरीर से अतिरिक्त फैट भी बर्न हो जाए।
विज्ञापन

2 of 5
चाय में चीनी खाएं या नहीं? - फोटो : Adobe stock
चाय की चीनी बनाम तेल-मसाले
अक्सर लोग वजन घटाने के नाम पर एक कप चाय में चीनी कम कर देते हैं, लेकिन लंच में तली-भुनी चीजें खाना जारी रखते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक चम्मच चीनी में केवल 20 कैलोरी होती है, जबकि मात्र एक चम्मच तेल में लगभग 100 कैलोरी होती है। इसका मतलब है कि चाय की चीनी कम करने के मुकाबले खाने में तेल और मसालों को सीमित करना पांच गुना ज्यादा प्रभावी है।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य: कोविड के बाद भी समस्याओं के लिए छुपी बीमारियां भी जिम्मेदार, पहले से मौजूद संक्रमण हो रहे सक्रिय
विज्ञापन

3 of 5
आहार से तैलीय चीजें हटा दें - फोटो : Freepik.com
डाइट से क्या हटाएं और क्या रखें
कैलोरी डेफिसिट को समझकर ही अपनी डाइट से चीजों को हटाएं। अगर आप पराठे को मक्खन के बजाय सूखी रोटी में बदलते हैं, तो आप बहुत बड़ी मात्रा में कैलोरी बचा लेते हैं। बिना सोचे-समझे पौष्टिक चीजों को बंद न करें, बल्कि उन 'अधिक कैलोरी' वाले भोजन को आहार से हटाएं जो तेल और घी के माध्यम से आपके शरीर में जा रही हैं। प्रोटीन युक्त आहार लें ताकि मांसपेशियों की ताकत बनी रहे और फैट बर्न तेज हो।

ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: चाय में चीनी या सब्जी में एक चम्मच एक्स्ट्रा तेल? डॉक्टर ने बयाता किससे बढ़ता है अधिक वजन
 

4 of 5
रोज सुबह टहलें - फोटो : Freepik.com
कैलोरी बर्न करने के आसान तरीके
कैलोरी डेफिसिट के समीकरण में दूसरा हिस्सा 'कैलोरी जलाना' है। इसके लिए आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है; बस अपनी दैनिक शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं। सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, खाना खाने के बाद 15 मिनट टहलना या घर के काम करना भी कैलोरी डेफिसिट बनाने में मदद करता है। जितना अधिक आप एक्टिव रहेंगे, शरीर उतनी ही तेजी से जमा फैट का उपयोग ईंधन के रूप में करेगा। साथ ही रोज एक ग्रीन टी पीने की आदत डालें, इससे तेजी से फैट बर्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
हाइड्रेशन और नींद
वजन घटाने के इस सफर में पर्याप्त पानी और अच्छी नींद को नजरअंदाज न करें। कभी-कभी हमें प्यास लगती है, लेकिन हमारा दिमाग उसे भूख समझ लेता है और हम एक्स्ट्रा कैलोरी खा लेते हैं। दिन भर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं और 7-8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद लेने से भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे अनहेल्दी क्रेविंग्स कम होती है और कैलोरी डेफिसिट बनाए रखना आसान हो जाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें