Headache Due to Cold Exposure: देशभर के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। इस मौसम में अक्सर थोड़ी सी लापरवाही किसी के लिए भी जोखिम भरी हो सकती है, खासतौर पर बच्चों और बूढ़ों के लिए और खतरनाक हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ठंड लगने के शुरुआती लक्षण बड़े सामान्य होते हैं जिसे लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार जब ठंडी हवा सीधे हमारे सिर, कान या माथे से टकराती है, तो नसों में अचानक संकुचन होता है, जिससे तेज सिर दर्द शुरू हो जाता है। इसके साथ ही एक लक्षण है बार-बार पेशाब आना। अगर आपको सिर दर्द के साथ असामान्य रूप से बार-बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है, तो समझ लीजिए कि ठंड आपके सेहत को प्रभावित कर चुकी है।
इन लक्षणों को शुरुआती स्तर पर पहचानना इसलिए जरूरी है क्योंकि लापरवाही बरतने पर यह स्थिति हाइपोथर्मिया या गंभीर इन्फेक्शन का रूप ले सकती है। अच्छी बात यह है कि शुरुआती लक्षणों को पहचानकर आप इसे समय रहते ठीक कर सकते हैं। इसलिए आइए ठंड लगने कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।