फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight-Loss Injection: कितना असरदार है मोटापा घटाने वाला भारत में लॉन्च इंजेक्शन? कितनी होगी कीमत, यहां जानिए

Thu, 26 Jun 2025 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वैश्विक स्तर पर, एक अरब से अधिक लोग मोटापे का शिकार हैं, भारत में भी मोटापे की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है।
  • नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में वेगोवी नामक इंजेक्शन लॉन्च की है। दावा किया जा रहा है कि मोटापे को नियंत्रित करने और इसके कारण होने वाली हार्ट की समस्याओं को कम करने में इससे मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
वेट लॉस के लिए लॉन्च इंजेक्शन - फोटो : Freepik.com
Weight-Loss Drug Wegovy: सभी उम्र के लोगों में बढ़ते वजन की समस्या कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण भी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटापा एक गंभीर  वैश्विक स्वास्थ्य संकट है, जो सभी उम्र और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों को प्रभावित कर रही है।

वैश्विक स्तर पर, एक अरब से अधिक लोग मोटापे का शिकार हैं, 1975 के बाद से मोटापे की व्यापकता तीन गुना से अधिक हो गई है। साल 2023 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत में भी मोटापे की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है।

साल 2003-2023 के बीच किए गए 21 अध्ययनों के मेटा-विश्लेषण से पता चलता है किबच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं। बच्चों में मोटापे के मामलों में 8.4% की वृद्धि हुई है। 

मोटापे की इस बढ़ती समस्या से लोगों को बचाने के लिए नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में वेगोवी नामक इंजेक्शन लॉन्च किया है। दावा किया जा रहा है कि मोटापे को नियंत्रित करने और इसके कारण होने वाली हार्ट की समस्याओं को कम करने में इससे मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
वेट लॉस की दवा- वेगोवी - फोटो : Freepik.com
वजन कंट्रोल करने वाली दवा- वेगोवी

डेनिश दवा निर्माता नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी ब्लॉकबस्टर वजन घटाने वाली दवा वेगोवी लॉन्च की है। रिपोर्ट्स के अनुसार वेगोवी में सेमाग्लूटाइड है जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। यह भारत में लॉन्च की गई पहली दवा है जिसे मोटापा से ग्रस्त लोगों में दीर्घकालिक रूप से वजन कंट्रोल करने और हृदय संबंधित जोखिम को घटाने, दोनों में मददगार हो सकती है। 

नोवो ने कहा कि सप्ताह में एक बार इस्तेमाल किए जाने वाला ये इंजेक्शन जल्द ही देश भर के फार्मेसियों में उपलब्ध होगी। दवा कंपनी ने कहा कि वेगोवी 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम, 1 मिलीग्राम, 1.7 मिलीग्राम और 2.4 मिलीग्राम खुराक में उपलब्ध है। पहले तीन की कीमत 4,336 रुपये होगी, जिसकी मासिक लागत 17,345 रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
वेट लॉस के लिए उपाय - फोटो : Freepik.com
अब सवाल है कि ये दवा काम कैसे करती है?

नोवो कंपनी ने बताया कि, वेगोवी दवा ग्लूकागन जैसे पेप्टाइड 1 या जीएलपी-1 नामक हार्मोन की तरह काम करती है। इन हार्मोन्स को भूख को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आपके मस्तिष्क में मौजूद जीएलपी-1 रिसेप्टर्स से बाइंड होकर भूख को कम करने, आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है। इसके अलावा ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

4 of 5
हृदय रोगों का खतरा भी होगा कम - फोटो : Freepik.com
बॉडी वेट में 20 प्रतिशत तक आ सकती है कमी

कंपनी का कहना है कि वेगोवी दवा इजेक्शन के रूप में कैलोरी इंटेक को कम करने में मददगार हो सकती है, जिससे वजन घटाना आपके लिए आसान हो सकता है। इस दवा के प्रभावों को समझने के लिए किए गए नैदानिक परीक्षणों से पता चला है कि आहार और व्यायाम पर ध्यान देने के साथ इस इंजेक्शन की मदद से डेढ़ साल के भीतर बॉडी वेट में 20 प्रतिशत तक की कमी लाने में मददगार हो सकती है। 

वजन कम होने से दिल के दौरे, स्ट्रोक और हृदय रोग से संबंधित मृत्यु के खतरों को भी 20 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन घटाने वाली इंजेक्शन की प्रभाविकता - फोटो : Freepik.com
इन साइड-इफेक्ट्स को भी जानना जरूरी

दवा की प्रभाविकता को लेकर विशेषज्ञों की टीम काफी आशावादी है। हालांकि इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों को पेट फूलने और पेट दर्द, डकार आने, दस्त जैसी पाचन की समस्या हो सकती है। इसके कुछ गंभीर दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, जिसमें हृदय गति में वृद्धि, शुगर लो होने, पैंक्रियाटाइटिस और किडनी से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। 

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि इन दवा के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। खुद से ही इसका इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।


--------------
स्रोत
Novo Nordisk Weight-loss Drug Wegovy


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें