फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: वजन घटाना है तो कम करें कैलोरी का सेवन, ये चार चीजें दे सकती हैं जबरदस्त फायदे

Mon, 28 Jun 2021 08:12 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


आज के समय में वजन का बढ़ना और मोटापा एक गंभीर समस्या बनी हुई है। भारत में ही ऐसे लाखों लोग हैं, जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे। इसका प्रमुख कारण खानपान है। विशेषज्ञ कहते हैं कि भारत में लोगों को अपने आहार को नियंत्रित करने में इसलिए मुश्किल आती है, क्योंकि यहां के भोजन में कार्बोहाइड्रेट और चीनी अधिक होती है और अक्सर लोगों को आलू, चावल आदि खाना पसंद आता है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें स्नैक्स और फास्ट फूड्स बहुत पसंद होता है और एक दिन भी नमकीन, भुजिया, पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें खाए बिना नहीं रह सकते हैं। ऐसे में जाहिर है कि वजन तो बढ़ेगा ही। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैलोरी का कम सेवन करें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जो वजन घटाने में तो कारगर हैं ही, साथ ही उनके अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
केल - फोटो : Pixabay
केल 
  • केल एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे लीफ कैबेज भी कहा जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बाकी सभी हरी सब्जियों के मुकाबले केल में सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार पाए जाते हैं। यह वजन कम करने में तो सहायक है ही, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है, पाचन को स्वस्थ रखता है और हृदय के लिए भी फायदेमंद है। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रोकली - फोटो : iStock
ब्रोकली 
  • ब्रोकली भी एक स्वादिष्ट सब्जी है, जिसमें विटामिन-ए, सी, फोलिक एसिड, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और साथ ही यह हृदय को भी स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह हड्डियों और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

4 of 5
तरबूज - फोटो : Pixabay
तरबूज 
  • तरबूज के सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह न तो वजन को बढ़ने देता है और न ही कोलेस्ट्रॉल, इसमें कैलोरी भी कम होती है। तरबूज को उच्च रक्तचाप, किडनी, हृदय और आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुकंदर - फोटो : Pixabay
चुकंदर 
  • चुकंदर में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर संतुलित होता है और कब्ज आदि से राहत मिलती है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी कारगर है और साथ ही हृदय और दिमाग के लिए भी अच्छा माना जाता है। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें