फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में घटाना है वजन तो इन पांच चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल

Mon, 20 Jan 2020 01:11 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोटापा
अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि सर्दियों में मेरी वजन बढ़ गया है। दरअसल, सर्दियों में ज्यादा खाने और जल्द पच जाने की वजह से लोगों का वजन थोड़ा बढ़ जाता है। अगर आप सर्दियों में एकदम स्वस्थ और सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने वजन पर नियंत्रण रखें। सर्दियों में इंसान का पाचन तंत्र गर्मियों के मुकाबले सही से काम करता है और ज्यादा भूख लगती है। आइए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करने से सर्दियों में आपका वजन एकदम नियंत्रित रहेगा...
विज्ञापन

2 of 6
carrot - फोटो : pixa
सर्दियों में आप गाजर जरूर खाएं। आप गाजर को सलाद और जूस के तौर पर ले सकते हैं। गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कि बार-बार भूख लगने की समस्या को दूर करता है। गाजर खाने से लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रहेगा और आपको बार-बार कुछ खाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। गाजर में कैलोरी काफी कम और फाइबर ज्यादा होता है जो कि आपकी सेहत के साथ ही मोटापे पर रोक लगाने में भी मददगार होता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
अमरूद - फोटो : अमर उजाला
आप सर्दियों में अपनी डाइट में अमरूद जरूर शामिल करें। अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अमरूद पाचन तंत्र में सुधार कर आपका वजन घटाने में कारगर होता है। अगर आप अमरूद को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आप देखेंगे कि हफ्ते भर में ही आपकी तोंद भीतर चले जाएगी और वजन भी कम हो जाएगा।

4 of 6
चुकंदर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में आप चुकंदर का जूस पिएं। चुकंदर में भी अमरूद और गाजर की तरह फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। चुकंदर खाने से लंबे वक्त तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। अगर आपको बार-बार भूख लगती है और पेट भरे होने के बाद भी खाने की इच्छा करती है तो आप चुकंदर खाएं क्योंकि इससे आपका पेट भरा रहेगा और वजन भी नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा चुकंदर शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।
विज्ञापन

5 of 6
दालचीनी
सर्दियों में वजन को नियंत्रित करने के लिए अपने डाइट में दालचीनी को शामिल करें। अगर आप दालचीनी का नियमित तौर पर सेवन करेंगे तो आपका मोटापा घट जाएगा और तोंद भी अंदर चले जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गाजर, चुकंदर, दालचीनी और अमरूद के साथ ही सर्दियों में वजन को नियंत्रित रखने के लिए आप अपने डाइट में मेथी को शामिल करें। मेथी के बीच सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होने के साथ ही वजन नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। मेथी के दाने शरीर के मेटाबॉल्जिम सिस्टम को सही रखते हैं और आपका वजन घटाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें