फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मशरूम की सब्जी, इन बीमारियों के जोखिम को करती है कम

Mon, 20 Jan 2020 10:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
mushroom - फोटो : mushroom
मशरूम आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। मशरूम की सब्जी खाने से आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं। मशरूम में फाइबर की अच्छा मात्रा होती है जिसकी वजह से यह आपके पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। सेहत को लेकर जागरुक लोग मशरूम की सब्जी इसलिए खाते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आपके त्वचा से लेकर दिमाग और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

2 of 3
mushroom - फोटो : mushroom
अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको मशरूम की सब्जी खानी चाहिए। मशरूम पेट की समस्याओं से लेकर वजन नियंत्रित करने तक में बेहद फायदेमंद होता है। यह विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होता है और अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है तो आपको मशरूम खाना चाहिए। मशरूम में पोटेशियम, कॉपर, आयरन और भरपूर मात्रा में मिनरल्स होते हैं। मशरूम में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिसकी वजह से यह आपकी त्वचा के लिए लाभकारी होता है और आपकी बढ़ती उम्र को भी थाम लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
mushroom

मशरूम आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक में मशरूम लाभकारी होता है। विटामिन डी होने की वजह से यह आपकी हड्डियों के लिए लाभकारी होता है। मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। मशरूम हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कोलीन नामक तत्व पाया जाता है जिससे याददाश्त मजबूत होती है। मशरूम खाने से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल भी नियंत्रित रहता है। मशरूम सिर्फ आपके सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें