Weekly Workout Duration Ideal: नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, हृदय रोगों से बचाव और ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्वास्थ्य संगठनों के दिशानिर्देशों के अनुसार, वयस्कों को सप्ताह में कितनी देर और किस प्रकार का व्यायाम करना चाहिए, यह समझना जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसके क्या फायदे हैं और शुरुआत कैसे करें?
क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 18-64 वर्ष के वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता (मॉडरेट इंटेंसिटी) वाले एरोबिक व्यायाम करने चाहिए। इसे सप्ताह में 4-5 दिन में बांटा जा सकता है, जैसे रोजाना 30 मिनट तेज टहलना या साइकिलिंग करना। इसके अलावा, सप्ताह में कम से कम 2 दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम, जैसे वेट लिफ्टिंग या बॉडी वेट एक्सरसाइज, करनी चाहिए। ये व्यायाम हृदय स्वास्थ्य, मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।