Health Tips : सुबह की पहली किरण से लेकर शाम की ढलती बेला तक एक गरमागरम कप चाय की चुस्की लेना करोड़ों लोगों की दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा है। हमारे देश में चाय का क्रेज इतना अधिक है कि आपको लगभग हर गली के नुक्कड़ पर एक चाय की दुकान देखने को मिल जाएगी। बहुत से लोगों ने तो चाय पर लंबी कविताएं भी लिखी हैं, इतना ही नहीं चाय के चर्चे पर बड़े-बड़े निर्णय ले लिए जाते हैं। खैर, अक्सर बहुत से लोगों को भोजन के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है।
लेकिन, क्या भोजन के तुरंत बाद चाय पीना वास्तव में हमारे स्वास्थ्य के लिए सही है? विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत हमारे पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य को जाने-अनजाने में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।