फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: एक सप्ताह में कम से कम कितनी देर वर्कआउट करना चाहिए?

Fri, 04 Jul 2025 05:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम सभी को पता है कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि एक सप्ताह में कम से कम कितने देर व्यायाम करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock
Weekly Workout Duration Ideal: नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, हृदय रोगों से बचाव और ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्वास्थ्य संगठनों के दिशानिर्देशों के अनुसार, वयस्कों को सप्ताह में कितनी देर और किस प्रकार का व्यायाम करना चाहिए, यह समझना जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसके क्या फायदे हैं और शुरुआत कैसे करें?

क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 18-64 वर्ष के वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता (मॉडरेट इंटेंसिटी) वाले एरोबिक व्यायाम करने चाहिए। इसे सप्ताह में 4-5 दिन में बांटा जा सकता है, जैसे रोजाना 30 मिनट तेज टहलना या साइकिलिंग करना। इसके अलावा, सप्ताह में कम से कम 2 दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम, जैसे वेट लिफ्टिंग या बॉडी वेट एक्सरसाइज, करनी चाहिए। ये व्यायाम हृदय स्वास्थ्य, मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रस्सी कूदना - फोटो : Adobe Stock
फायदे
नियमित व्यायाम से हृदय रोग, टाइप-2 मधुमेह, और कुछ कैंसर का जोखिम कम होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है, वजन प्रबंधन में मदद करता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। 

ये भी पढ़ें- Rabies Risk: रेबीज होने के बाद जान बचाना लगभग नामुमकिन, सालाना 6 हजार लोगों को हो जाती है मौत; कैसे रहें सुरक्षित?
 
विज्ञापन

3 of 5
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock
एक अध्ययन के अनुसार, सप्ताह में 150-300 मिनट मध्यम व्यायाम करने से हृदय रोग से मृत्यु का खतरा 25% तक कम हो सकता है। इसके अलावा, मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम हड्डियों को मजबूत करते हैं और लंबे समय तक मांसपेशियों को मजबूत बनाए रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: भोजन के तुरंत बाद चाय पीना चाहिए या नहीं? जान लें क्या है विशेषज्ञों की राय

4 of 5
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock
शुरुआत कैसे करें
अगर आप व्यायाम शुरू करने जा रहे हैं तो धीरे-धीरे शुरू करें। शुरुआत में रोजाना 10 मिनट टहलें और धीरे-धीरे समय और तीव्रता बढ़ाएं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी की दवा खा रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही व्यायाम शुरू करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रस्सी कूदना - फोटो : Adobe Stock
सावधानियां
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सप्ताह में 1-2 दिन जरूर आराम करें ताकि मांसपेशियां आराम कर सकें। इन सब के साथ संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें, दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीएं। यदि स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर हों, तो डॉक्टर से परामर्श लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें