क्या आपको भी कुछ समय से रोजमर्रा के काम को करने में असहजता महसूस होती है? अगर हां तो इस तरह के बदलावों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे कुछ बदलाव शरीर में पनप रही गंभीर और जानलेवा बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं। हाथों की कमजोर होती पकड़ भी ऐसी ही एक समस्या है, क्या आपको भी टाइट बंद अचार के जार या डब्बों को खोलने में बहुत दिक्कत होती है। हाथों की पकड़ पहले की तुलना में कमजोर महसूस होती है, तो सावधान हो जाइए यह गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसी लक्षणों पर समय रहते विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
हाथों की कमजोर होती पकड़ किस तरह से शरीर में पनप रही गंभीर समस्याओं का संकेत होती है, इसे जानने के लिए वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया। इस दौरान पाया गया कि पहले की तुलना में जिन लोगों को अब टाइट बंद अचार के जार खोलने, पानी से भरे बर्तन को पकड़े रहने या फिर कई सारे शॉपिंग बैग एक साथ लेकर चलने में दिक्कत हो रही है, ऐसे लोगों में हृदय रोग, कैंसर और अल्जाइमर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। मतलब, वैज्ञानिकों ने बताया कि हाथों की कमजोर होती ग्रिप आपमें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है, जिसपर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।