फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Period Pain Relief Tips: पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? ये नुस्खे आ सकते हैं आपके काम

Mon, 04 May 2026 07:53 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ways To Stop Period Cramps: अगर आप उन लड़कियों-महिलाओं में से हैं, जिन्हें पीरियड में काफी दर्द होता है तो ये लेख इसमें आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : AI
Ways To Stop Period Cramps: पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द यानी मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स कई लड़कियों और महिलाओं के लिए एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। इस समय पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द, कमर दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं।

 कई बार यह दर्द इतना ज्यादा होता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर बार दवाइयों का सहारा लेना सही नहीं माना जाता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पीरियड्स के दर्द को प्राकृतिक तरीके से कम कर सकती हैं। 

ये उपाय न केवल सुरक्षित हैं बल्कि शरीर पर किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं डालते। अगर आप भी इस समस्या से जूझती हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी की सिकाई 
 
  • पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द मुख्यतः मांसपेशियों के सिकुड़ने की वजह से होता है। 
  • ऐसे में हॉट वॉटर बैग या गर्म पानी की बोतल से 15–20 मिनट तक सिकाई करने से मांसपेशियां ढीली होती हैं। 
  • दिन में 2–3 बार ऐसा करना फायदेमंद रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : AdobeStock
अदरक की चाय
 
  • अदरक प्राकृतिक पेन रिलीवर की तरह काम करता है। 
  • इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन और दर्द को कम करते हैं।
  •  एक कप पानी में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक उबालकर दिन में 2–3 बार पीने से क्रैम्प्स में आराम मिलता है।

 

4 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
हल्दी वाला दूध
 
  • हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो दर्द और सूजन दोनों को कम करता है। 
  • रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना हल्दी दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : Freepik
मेथी का पानी 
 
  • मेथी के दानों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। 
  • एक चम्मच मेथी को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। 
  • यह उपाय पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : instagram
हल्की एक्सरसाइज या योग
 
  • पीरियड्स के दौरान भारी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है।
  • हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या योगासन (जैसे बालासन, भुजंगासन) करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • इन योगासनों की वजह से एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
भरपूर पानी पिएं
 
  • पीरियड्स के समय शरीर में पानी की कमी होने से ब्लोटिंग और थकान बढ़ सकती है। 
  • दिनभर में 7–8 गिलास पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और दर्द व सूजन में राहत मिलती है।
विज्ञापन

8 of 8
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
कैफीन से बचें
 
  • कॉफी, चाय या कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन मांसपेशियों को और ज्यादा टाइट कर सकता है।
  • इसलिए पीरियड्स के दौरान कैफीन का सेवन कम या बंद करना बेहतर रहता है।। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें