फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sugar vs Jaggery: गर्मी के मौसम में चीनी खाएं या गुड़?

Mon, 04 May 2026 12:30 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sugar vs Jaggery: गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में गुड़ खाना चाहिए या चीनी। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी के मौसम में चीनी खाएं या गुड़? - फोटो : AI
Sugar vs Jaggery:  गर्मी के मौसम में खान-पान का सही चुनाव हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। खासकर मीठा खाने के मामले में लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि चीनी खाएं या गुड़। दोनों ही स्वाद में मीठे होते हैं, लेकिन इनके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव काफी अलग होते हैं। 

जहां चीनी रिफाइंड होती है और इसमें पोषक तत्व लगभग न के बराबर होते हैं, वहीं गुड़ प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाता है और इसमें आयरन, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि इन दोनों में से कौन सा विकल्प आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गर्मी के मौसम में चीनी खाएं या गुड़? - फोटो : AI
गर्मी में क्या चुनें?

सबसे पहले जान लेते हैं कि गर्मी के मौसम में क्या खाना चाहिए। तो आपको बता दें कि इस भीषण गर्मी के बीच चीनी की बजाय गुड़ का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। बहुत ज्यादा गुड़ खाने से कैलोरी बढ़ सकती है और शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गर्मी के मौसम में चीनी खाएं या गुड़? - फोटो : Freepik.com
चीनी खाने के नुकसान
 
  • चीनी एक रिफाइंड प्रोडक्ट है, जिसमें सिर्फ कैलोरी होती है और कोई पोषण नहीं होता।
  •  गर्मियों में ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। 

4 of 6
गर्मी के मौसम में चीनी खाएं या गुड़? - फोटो : Freepik.com
  • यह शरीर में फैट बढ़ाने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन और पाचन समस्याओं को भी बढ़ा सकती है। 
  • नियमित रूप से अधिक चीनी खाने से डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गर्मी के मौसम में चीनी खाएं या गुड़? - फोटो : Adobe stock
गुड़ खाने के फायदे
 
  • गुड़ एक प्राकृतिक और अनरिफाइंड मिठास का स्रोत है, जिसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। 
  • यह शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है, जिससे कमजोरी नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मी के मौसम में चीनी खाएं या गुड़? - फोटो : Adobe stock
  • गुड़ पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
  • सीमित मात्रा में गुड़ खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें