फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Tips: यह एक फल आपको हाइड्रेट रखने के साथ हृदय-आंखों के लिए भी फायदेमंद, जरूर करें सेवन

Sat, 20 May 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फलों का रोजाना करें सेवन - फोटो : iStock
गर्मियों के इस मौसम में बाजार में कई ऐसे फल मौजूद होते हैं जो प्राकृतिक रूप से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर माने जाते हैं। सिर्फ इन्हीं का सेवन करके भी आप आसानी से शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। इस मौसम में मिलने वाला तरबूज भी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है साथ ही तरबूज में मौजूद तमाम पोषक तत्व, हृदय और आंखों को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद माने जाते हैं। तरबूज के सेवन के कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं तरबूज एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत है। यह गर्मियों में आपके पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखता है साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि तरबूज हमारी सेहत के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
तरबूज खाने से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
तरबूज में पानी की होती है अधिकता

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होना एक आम समस्या है जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हैं। आप तरबूज का सेवन कर इस समस्या के जोखिम को कम कर सकते हैं। तरबूज में करीब 92 फीसदी पानी की मात्रा होती है, जिससे आप शरीर के लिए इसकी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। गर्मियों में इस फल के सेवन से आपको और भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पोषक तत्वों से भरपूर होता है तरबूज - फोटो : iStock
इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बनाते हैं इसके खास

लाल रंग के इस फल में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि लाइकोपीन, कैंसर और मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। तरबूज में यह पोषक तत्व किसी भी अन्य फल या सब्जी, यहां तक कि टमाटर से भी अधिक होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता कैंसर जैसे रोगों से भी शरीर को सुरक्षा देती है। आहार में एंटीऑक्सीडेंट्स को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

4 of 5
हृदय के लिए फायदेमंद है तरबूज - फोटो : Pixabay
हृदय की सेहत के लिए तरबूज फायदेमंद

तरबूज सिट्रूलाइन नामक अमीनो एसिड से भरपूर होता है जो  रक्तचाप को कम करने के लिए जाना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि तरबूज के सेवन से ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का जोखिम कम हो सकता है। तरबूज में मौजूद सिट्रूलाइन, नाइट्रक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ने से बचाती है जिससे हृदय तक खून का संचार बेहतर तरीके से होता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों के लिए फायदेमंद है तरबूज - फोटो : iStock
आंखों की लंबे समय तक बनी रहती है अच्छी रोशनी

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो भी आपके लिए तरबूज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। तरबूज का सिर्फ एक छोटा सा भाग भी आपके हर दिन के लिए आवश्यक विटामिन ए की 9-11 फीसदी तक की पूर्ति कर सकता है। यह पोषक तत्व आपकी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आवश्यक है।

विटामिन-ए के साथ इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आंखों में कोशिकाओं की क्षति को कम करके रोशनी को बेहतर रखने में मदद करते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें