शरीर के बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए हार्मोन्स का स्तर ठीक रहना जरूरी होता है। पुरुषों की अच्छी सेहत और बेहतर शारीरिक कार्यों के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टेस्टोस्टेरोन को आमतौर पर सेक्स हार्मोन माना जाता है जो शरीर में और भी कई प्रकार से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुरुषों में सेक्स ड्राइव (कामेच्छा) से लेकर हड्डियों के द्रव्यमान, फैट की मात्रा, मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और इसकी ताकत को ठीक रखने के साथ लाल रक्त कोशिकाओं और शुक्राणु के उत्पादन को नियंत्रित करने के लिए यह हार्मोन बहुत आवश्यक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई कारणों से युवाओं में टेस्टोस्टेरोन की कमी का निदान किया जा रहा है, यह सिर्फ आपकी कामेच्छा और सेक्स पावर के लिए ही दिक्कतें नहीं बढ़ाता बल्कि इसके कारण शरीर में और भी कई तरह की दिक्कतों का जोखिम बढ़ सकता है।
टेस्टोस्टेरोन की कमी हड्डियों की बीमारियों से लेकर गंभीर थकान तक का कारण बन सकती है।