प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, सर्दी में अगर स्वस्थ रहना है तो इसके लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। भले ही हमें सर्दियों में पसीना ना के बराबर आता हो, लेकिन इस मौसम में भी अगर हम पानी कम पीते हैं तो इससे हमें कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, सर्दी में पानी पीना गर्मियों की तरह आसान नहीं होता। लेकिन हमें ऐसा करना चाहिए, तभी हमारा शरीर रोग मुक्त रह पाएगा।