शौच में दिक्कत हो सकता है कैंसर का संकेत
- फोटो : Pixabay
आंत के कैंसर के लक्षण
कैंसर रोग विशेषज्ञ कहते हैं, आंत के कैंसर का इलाज संभव है, खासकर अगर प्रारंभिक अवस्था में ही इसका पता चल जाए। हालांकि इसके पूरी तरह से ठीक होने की संभावना कम होती है क्योंकि यह विकसित होता है और एक पूर्ण बीमारी में बदल जाता है। शुरुआती पहचान और उपचार से रोग को गंभीर रूप लेने से रोकने में मदद मिल सकती है। प्रारंभिक चरण के कोलोरेक्टल कैंसर के कारण लोगों को अचानक वजन कम होने, शौच के साथ खून आने जैसी दिक्कतें हो सकती है। वैसे ये लक्षण अल्सर, बवासीर या क्रोहन रोग जैसी बीमारियों में भी हो सकते हैं, इसलिए स्थिति के सही निदान के लिए चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।