शादी के कितने फायदे हैं ये तो आपके शादीशुदा दोस्त और घर वाले बताते ही आए हैं लेकिन अब तो शोधकर्ता भी इस बात को मानने लगे हैं। जानिए कैसे?
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : Getty Images
शराब जैसी मुश्किल से छूटने वाली लत सिर्फ शादी से ही छूट सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अकेले रहने वाले ज्यादा शराब पीते हैं जबकि शादीशुदा अपने जीवन से इतने खुश होते हैं कि मौकों पर ही पीते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : Getty Images
यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया ने कई हजार जोड़ों पर शोध किया और देखा कि वो कब और कितनी बार शराब को हाथ लगते हैं। शोध के बाद सामने आया कि वो लोग ज्यादा शराब पीते हैं जो अकेले हैं या फिर तलाक हो चुका है।
4 of 7
- फोटो : Getty Images
हालांकि ये कहना मुश्किल है कि शादी करके शराब की कितनी मात्रा कम की जा सकती है लेकिन इतना तय कि शादी के बाद शराब की लत कम हो जाती है।
दरअसल शादीशुदा जोड़े एक दूसरे के व्यवहार पर नजर रखते हैं और एक दूसरे का साथ देने के लिए प्रेरित होते हैं। शादी के बाद अधिकतर समय एक दूसरे के साथ बीतता है और कोई भी व्यक्ति इस मौके पर शराब को कम प्राथमिकता देना पसंद करेगा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Getty Images
शोध से साबित हुआ कि शादी के बाद लगभग एक साल तक व्यक्ति सोशल गैदरिंग में अच्छे खाने की तरफ झुके और सोशल ड्रिंकिंग का दौर चला। लेकिन ऐसे लोग पब और बार में जाकर घंटों बिताते नही देखे गए।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : Getty Images
हालांकि अगर पति और पत्नी दोनों के शराब पीने की आदतों में ज्यादा अंतर न हो तो शराब की लत आसानी से नहीं छूटती। लेकिन पारंपरिक तौर पर शादी करने वालों में शराब की लत छूटती दिखाई दी है।