late night
- फोटो : social media
दरअसल, कुछ लोगों की आदत होती है कि वे देर रात तक जागकर मोबाइल चलाकर अपनी नींद रोकते हैं। ऐसे लोग नींद आने पर भी मोबाइल पर वेबसीरीज या फिर टीवी देखते रहते हैं जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है। बता दें कि मानव शरीर 24 घंटे के चक्र पर चलता है, जो हमारे शरीर के आंतरिक हिस्सों से जुड़ा हुआ रहता है। यह चक्र हमें बताता है कि हमें कब खाना है, कब सोना है और कब जगना है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को सही समय पर खाना, आराम नहीं देंगे तो आगे चलकर आपके शरीर को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।