फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है विटामिन-ई का सेवन, इन गंभीर समस्याओं से मिलेगी सुरक्षा

Fri, 08 Apr 2022 11:22 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विटामिन-ई शरीर के लिए आवश्यक - फोटो : iStock
शरीर के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उचित पोषण बेहद आवश्यक है। इसके लिए स्वस्थ आहार की विशेष भूमिका होती है। स्वस्थ आहार में तमाम प्रकार के विटामिन्स, खनिज, और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करने पर जोर दिया जाता है। सामान्यतौर पर हम विटामिन-सी और डी की आवश्यकताओं के बारे में खूब सुनते आ रहे हैं, पर सिर्फ यही पर्याप्त नहीं हैं। शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए कई और प्रकार के पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है, विटामिन-ई भी उनमें से एक है। इसका नियमित सेवन करना आवश्यक माना जाता है।

विटामिन-ई, शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव वाला होता है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में विशेष भूमिका निभाता है। विटामिन-ई कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है, जिसमें सीड्स, नट्स, कुछ फल-सब्जियां हो सकती हैं। इनका दैनिक रूप से सेवन किया जाना आवश्यक माना जाता है। विटामिन-ई की कमी से मुख्य रूप से त्वचा और बालों की समस्या होने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि विटामिन-ई का सेवन सुनिश्चित करना किन मामलों में फायदेमंद है और इसकी पूर्ति कैसे करें?
विज्ञापन

2 of 5
स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है विटामिन-ई - फोटो : Pixabay
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त
शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों (आरओएस) के संचय में असंतुलन के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या होती है। इससे सेलुलर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है, जो कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण हो सकती हैं। चूंकि विटामिन-ई शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, ऐसे में अध्ययनों से पता चलता है कि इसका सेवन सुनिश्चित करके इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
हृदय रोगियों के लिए विटामिन-ई - फोटो : iStock
हृदय रोगों से बचाव
विटामिन-ई का पर्याप्त मात्रा में सेवन उच्च रक्तचाप और बैड कोलेस्ट्रॉल तथा ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है। यह आपमें हृदय रोग विकसित होने के खतरे को कम करने वाला विटामिन है। शोध से पता चलता है कि विटामिन-ई की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले लोगों में हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। 18 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि विटामिन-ई की खुराक रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक है।

4 of 5
विटामिन-ई से त्वचा को लाभ - फोटो : istock
त्वचा और बालों को मिलता है लाभ
विटामिन-ई का सेवन त्वचा और बालों को सेहतमंद बनाए रखने में काफी मददगार माना जाता है। एक्जिमा जैसे त्वचा विकार वाले लोगों को विटामिन-ई सप्लीमेंट से लाभ मिल सकता है। यह बालों के विकास और मजबूती को बनाए रखने वाला पोषक तत्व है। आहार के माध्मय से इसका नियमित सेवन सुनिश्चित करना आवश्यक है। यह आपकी त्वचा को कई प्रकार से लाभ दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन-ई कैसे प्राप्त करें? - फोटो : iStock
विटमिन ई के स्रोत
सामान्य दैनिक आहार से विटामिन-ई के दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। सूरजमुखी और सोयाबीन का तेल, बादाम और मूंगफली, पीनट बटर, चुकंदर, पालक और कद्दू के साथ लाल शिमला मिर्च में इस पोषक तत्व की प्रचुरता होती है। आहार में इन चीजों को शामिल करने से लाभ मिलता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें