फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना होने दें शरीर में विटामिन डी की कमी, करना पड़ सकता है गंभीर समस्याओं का सामना

Thu, 16 May 2019 11:11 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानव शरीर के लिए जरुरी विटामिन डी की कमी के कारण आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती गर्मी से शरीर में पानी की कमी, धूप की कमी और कैल्शियम की कमी ये सभी विटामिन डी की कमी के कारण हो सकते हैं। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाता है। इसके अलावा हमारा खानपान भी ऐसा हो गया है कि जरूरी तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती। जिसके चलते हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। ऐसे में आपको ये जानकारी होना आवश्यक है की अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो उसे कैसे पहचाने और इसके उपचार क्या हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन-डी की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो जाती हैं। बिना काम किए ही जल्दी थकना, जोडों में दर्द की शिकायत, पैरों में सूजन, मांसपेशियों में कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जांच के बाद पता चलता है कि इन लोगों में विटामिन डी की कमी है। वहीं, भारत में महिलाओं में विटमिन डी की कमी अधिक पाई जा रही है। विटामिन डी की कमी से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस, डायबीटीज जैसी बीमारियों खतरा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
विशेषज्ञों के अनुसार रिफाइंड तेलों का अधिक इस्तेमाल विटामिन डी की कमी के मामले बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। रिफाइंड तेलों में ट्रांस फैट होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल मॉलिक्यूल के बनने की मात्रा को कम कर देता है। कोलेस्ट्रॉल मॉलिक्यूल शरीर में विटामिन डी के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। 

4 of 5
विटामिन डी की कमी के लक्षण  
-हाई ब्लड प्रेशर होना 
-थकान महसूस करना 
-हड्डियों में दर्द होना 
-मांशपेशियों में कमजोरी महसूस होना 
-तनाव में रहना 
-बाल झड़ना 
-बार-बार इन्फेक्शन होना 
-सांस लेने में दिक्कत होना 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी खानपान में लोगों को मछली, अनाज, मशरुम, अंडे, पनीर, दूध, पनीर और संतरे का रस शामिल करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें