विटामिन डी की कमी हो सकती है गंभीर
- फोटो : iStock
विटामिन-डी की कमी से बढ़ सकता है कोरोना का खतरा
कोरोना महामारी की शुरुआत से ही लोगों को सुरक्षात्मक तौर पर विटामिन-सी और डी का सेवन बढ़ाने की सलाह दी जाती रही है। शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के बीच अस्पताल में भर्ती कोरोना के 1,176 रोगियों पर अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि विटामिन-डी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसके कारण रोगियों में संक्रमण की गंभीरता और इसके कारण होने वाली मौत का जोखिम कम हो सकता है।