क्या हर सुबह बिस्तर से उठते ही जमीन पर पहला कदम रखना आपको भयंकर दर्द देता है? एड़ी में दर्द, तलवों में जलन, बार-बार ऐंठन, झुनझुनी की समस्या बनी रहती है? ये सिर्फ थकान के संकेत नहीं हैं, पैरों और एड़ियों में होने वाला दर्द शरीर में गंभीर समस्याओं की ओर संकेत देते हैं।
डॉक्टर कहते हैं कि हमारा शरीर लगातार हमसे बात करता है, बस हमें उसकी भाषा समझने की जरूरत है। यदि एड़ियों में दर्द बना रहता है, पैरों की मांसपेशियां बिना वजह दुखती रहती हैं, हड्डियों में दर्द रहता है, तो कई बार इसकी वजह विटामिन्स, पोषक तत्वों की कमी और कई बीमारियां भी हो सकती हैं।
आमतौर पर लोग इन लक्षणों को उम्र बढ़ने, ज्यादा चलने या सामान्य थकान समझकर टालते रहते हैं। यही दिक्कतें आगे चलकर गंभीर समस्याओं में बदल सकती हैं। आइए जान लेते हैं कि पैरों में होने वाली ये समस्याएं किस तरफ इशारा करती हैं?