फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: मसूड़ों में खून आने के साथ हो रहा है थकान और चिड़चिड़ापन? कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं

Wed, 16 Jul 2025 07:59 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vitamin Deficiency: क्या सुबह बिस्तर छोड़ते ही आपको थकान महसूस होती है? क्या ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आने जैसी दिक्कतें भी आ रही हैं? अगर हां तो ये विटामिन सी के कमी का लक्षण हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मसूड़े से खून आना - फोटो : Freepik.com
Vitamin C Symptoms: क्या आप सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं, दिनभर सुस्ती छाई रहती है, छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होने लगता है, और कभी-कभी ब्रश करते समय मसूड़ों से खून भी आ जाता है? अगर इन सवालों का जवाब 'हां' है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है, क्योंकि ये कोई साधारण लक्षण नहीं है। बल्कि ये आपके शरीर में एक बेहद जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत हो सकता है। अक्सर हम इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में विटामिन-सी की कमी है।

विटामिन सी संपूर्ण स्वास्थ को स्वस्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन सी की कमी से कई लक्षण दिखते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। इसलिए आइए इस लेख में हम विटामिन सी के बारे में विस्तार से जानत हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसकी कमी से कैसे लक्षण दिखते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
मसूड़े से खून आने का मुख्य कारण - फोटो : Freepik.com
मसूड़ों से खून का मुख्य कारण
विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड भी कहते हैं। विटामिन सी हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है। यह सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर में कोलेजन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। कोलेजन वह प्रोटीन है जो हमारी त्वचा, हड्डियों, रक्त वाहिकाओं और मसूड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है।

जब शरीर में विटामिन सी की कमी होती है, तो कोलेजन का उत्पादन प्रभावित होता है, जिससे मसूड़े कमज़ोर होकर खून बहने लगते हैं। इसके अलावा, विटामिन सी आयरन को सोखने में भी मदद करता है, और इसकी कमी से शरीर में आयरन की कमी (एनीमिया) हो सकती है, जो थकान और कमजोरी का एक बड़ा कारण है।

ये भी पढ़ें- Bitter Gourd Benefit: स्वाद में कड़वा होने के बावजूद सेहत के लिए फायदेमंद है करेला की सब्जी, जानें चार बड़े लाभ
विज्ञापन

3 of 5
कमजोरी - फोटो : Freepik.com
विटामिन सी की कमी के अन्य लक्षण
मसूड़ों से खून आना, थकान और चिड़चिड़ापन के अलावा, विटामिन सी की कमी के कई और लक्षण भी हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है-
  • चोट लगने या कटने पर घावों का धीरे-धीरे भरना।
  • त्वचा रूखी और बेजान लगना, बाल झड़ना।
  • मामूली चोट लगने पर भी त्वचा पर नीले निशान पड़ जाना।
  • विशेषकर जोड़ों में दर्द और सूजन महसूस होना।
  • बार-बार सर्दी, ज़ुकाम या अन्य संक्रमणों की चपेट में आना।
  • कुछ गंभीर मामलों में भूख कम लगने और बिना कारण वजन घटने की शिकायत भी हो सकती है।
 

4 of 5
विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com
कमी के कारण
विटामिन सी की कमी का सबसे मुख्य कारण है आहार में ताजे फल और सब्जियों का पर्याप्त सेवन न करना। विटामिन सी गर्मी के प्रति संवेदनशील होता है, इसलिए खाना अधिक पकाने से भी इसकी मात्रा कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Non-Veg Milk: क्या होता है नॉन-वेज दूध? आखिर क्यों सुर्खियों में बना हुआ है ये मिल्क
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com
बचाव के तरीके
विटामिन सी की कमी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने रोजाना के खाने में इस विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके लिए अपनी डाइट में संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद, कीवी, शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों और सब्जियों को नियमित रूप से लें। इन चीजों को ताजा खाना सबसे अच्छा होता है। साथ ही, सब्जियों को ज्यादा देर तक न पकाएं, क्योंकि ज्यादा गर्मी से विटामिन सी नष्ट हो सकता है। कम पकाने या कच्चा खाने से आपको पूरा पोषण मिलेगा। आपको मसूड़ों से लगातार खून आने, अत्यधिक थकान, चिड़चिड़ापन या विटामिन सी की कमी के अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें