फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: हाथों-पैरों में झुनझुनी और अक्सर रहती है थकान-कमजोरी? कहीं आपमें विटामिन B6 की कमी तो नहीं?

Tue, 29 Nov 2022 04:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैरों में झुनझुनी होने की समस्या - फोटो : iStock
शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए कई प्रकार के विटामिन्स, खनिजों और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है। इनमें होने वाली कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्व हमें भोजन के माध्यम से आसानी से प्राप्त हो जाते हैं, हालांकि यदि आहार की पौष्टिकता ठीक नहीं है तो इन तत्वों की कमी का भी जोखिम हो सकता है। इस लेख में हम शरीर में विटामिन बी6 की कमी और शरीर पर इसके होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

अधिकांश लोगों को अपने आहार से शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में बी6 मिल जाता है, हालांकि यदि आपमें अन्य बी कॉम्प्लेक्स की कमी है तो  विटामिन बी6 की भी कमी होने का जोखिम हो सकता है। लिवर, किडनी, पाचन या ऑटोइम्यून बीमारी वाले लोगों के साथ-साथ धूम्रपान-शराब का अधिक सेवन करने वालों, मोटापे के शिकार लोगों और गर्भवती महिलाओं  में विटामिन बी6 की कमी अधिक देखी गई है।

विटामिन B6 में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसका मतलब है कि यह हृदय रोग और कैंसर जैसी क्रोनिक स्थितियों को रोकने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि इस विटामिन की शरीर में कमी हो जाने के किस प्रकार के लक्षण हो सकते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शरीर में विटामिन बी6 की कमी - फोटो : iStock
हाथों-पैरों में झुनझुनी और दर्द का बन सकती है कारण

शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन बी6 की कमी तंत्रिकाओं में क्षति का कारण हो सकती है जिसे पेरीफेरल न्यूरोपैथी भी कहा जाता है। इस तरह की दिक्कतों के कारण आपके हाथों-पैरों में जलन, दर्द और झुनझुनी जैसी समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को ऐसे लग सकता है जैसे पैरों में सुई चुभ रही हो। तंत्रिकाओं में होने वाली क्षति के परिणामस्वरूप संतुलन की समस्या और चलने में कठिनाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
थकान और कमजोरी की दिक्कत - फोटो : Pixabay
अक्सर बनी रहती है कमजोरी की दिक्कत

विटामिन बी6 की कमी से आप असामान्य रूप से थकान और सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं। असल में हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में भी विटामिन बी6 की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद प्रोटीन है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, जिससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं।

4 of 5
विटामिन की कमी से होंठ फटने की दिक्कत - फोटो : iStock
होठों का फटना और सूखना

विटामिन बी6 की कमी के परिणामस्वरूप होठों से संबंधित भी कई तरह की दिक्कतें बनी रह सकती हैं, जिसमें मुंह के कोनों पर जलन, घाव, होठों में सूजन और सूखने की समस्या हो सकती है। होठों के फटने और खून आने के कारण संक्रमण का भी खतरा रहता है। विटामिन या पूरक से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ B6 की कमी को ठीक करने से ये लक्षण दूर हो सकते हैं। इस तरह के संकेतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए जरूरी - फोटो : iStock
विटामिन बी6 की कमी कैसे पूरा करें?
 
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार के माध्यम से विटामिन बी6 की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। मछली और मांस, आलू और अन्य स्टार्च वाली सब्जियां, मूंगफली, सोया, गेहूं के बीज, केले आदि में इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा होती है। आहार में इन चीजों को शामिल करके विटामिन बी6 के अलावा शरीर के लिए आवश्यक अन्य कई पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। 




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें