फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के लिए बेहद जरूरी है ये विटामिन, कमी हो गई तो हो सकते हैं ये गंभीर रोग

Tue, 07 Jan 2020 12:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vitamin
हमारे स्वास्थ्य के लिए विटामिन्स बेहज जरूरी हैं। अगर शरीर में विटामिन्स की कमी हो जाती है तो इंसान को तरह-तरह के रोग घेर लेते हैं। विटामिन कार्बनिक यौगिक होते हैं जिनकी इंसान को ही नहीं बल्कि सभी जीवों को अलग-अलग मात्रा में आवश्यकता होती है। इन विटामिन्स को हम खाद्य पदार्थों के जरिए लेते हैं क्योंकि इनको शरीर खुद पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न नहीं कर पाता है। हर इंसान के शरीर को विटामिन ए, बी, सी, डी और ई आदि की जरूरत होती है। लेकिन इनमें से एक विटामिन बी 12 बेहद जरूरी है। इस विटामिन की कमी आपको शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी बीमार कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
vitamin
इसकी कमी की वजह से गैस और पेट की अनेक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में खून की कमी, पाचन तंत्र की गड़बड़ी और कमजोरी आ सकती है। भूख की कमी और कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए विटामिन बी12 शरीर के सेहत के लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
healthy food
हमारा शरीर विटामिन बी 12 खुद नहीं बनाता है। ऐसे में हमारे लिए जरूरी है कि अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 लें। विटामिन बी 12 हमारे तंत्रिका तंत्र की रक्षा करता है और लाल रक्त कोशिकाओं का विभाजन कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जो विटामिन बी 12 के अच्छे स्त्रोत हों।


 

4 of 5
healthy food
उम्र के हिसाब से शरीर को विटामिन बी 12 की अलग-अलग मात्रा में जरूरत होती है। एक से तीन साल की उम्र वाले बच्चों के शरीर को हर रोज 0.9 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 की जरूरत होती है। जबकि, चार से आठ साल के बच्चों को रोज 1.2 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 की जरूरत होती है। नौ से 13 साल की उम्र के बच्चों को हर रोज 1.8 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 की जरूरत होती है। वहीं वयस्कों को हर रोज 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं को हर रोज 2.6 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
healthy food
विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको हेल्दी फूड लेने की जरूरत है। आपको अपने आहार में दूध को शामिल करना चाहिए। एक गिलास दूध में आपको अपनी रोज की जरूरत का विटामिन बी 12 का 20 फीसदी मिल जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें