फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आप भी बार-बार महसूस करते हैं हाथ-पैर में झुनझुनी? हो सकती है इस विटामिन की कमी

Tue, 30 Sep 2025 09:26 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाथों-पैरों में झुनझुनी पड़ना एक सामान्य समस्या है, जो आमतौर पर देर तक एक पोज में बैठने के कारण होता है। लेकिन अगर ये समस्या सामान्य स्थिति में रहने के बावजूद होता है और बार-बार हो रहा है तो ये विटामिन बी12 के कमी का संकेत हो सकता है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
झुनझुनी - फोटो : Amar Ujala
Vitamin B12 Symptom: अक्सर यह देखने को मिलता है कि बैठे-बैठे कुछ लोगों के हाथ या पैर में झुनझुनी पड़ जाती है। आमतौर पर ऐसा किसी एक ही स्थिति में देर तक बैठने से नस दबने के कारण होता है और थोड़ी देर में ठीक भी हो जाता है। लेकिन अगर आपको यह झुनझुनी बिना किसी स्पष्ट कारण के और बार-बार महसूस होती है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह आपके शरीर में एक बेहद जरूरी विटामिन- विटामिन B12 की कमी का एक प्रमुख शुरुआती लक्षण हो सकता है। यह विटामिन हमारे तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है और इसकी कमी से नसों को स्थायी नुकसान भी पहुंच सकता है।

हालांकि हाथों पैरों में झुनझुनी पड़ना कई अन्य शुरुआती बीमारियों का संकेत भी हो सकता है (डायबिटीज (मधुमेह), विटामिन बी12 की कमी, दबी हुई नसें, खराब रक्त संचार, थायराइड, कार्पल टनल सिंड्रोम), लेकिन अधिकतर मामलों में ये विटामिन बी12 की कमी से ही देखने को मिलता है। इसलिए हम इस लेख में विटामिन B12 की कमी के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
पैरों में झुनझुनी पड़ना या सुन्न होना - फोटो : Adobe Stock
क्यों जरूरी है विटामिन B12?
विटामिन B12 जिसे कोबालमिन भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। इसका मुख्य काम नसों को स्वस्थ रखना और उनकी सुरक्षा करने वाली माइलिन शीथ का निर्माण करना है। इसके अलावा यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं। इसकी कमी से सीधे तौर पर हमारा नर्वस सिस्टम और खून प्रभावित होता है।

ये भी पढ़ें- Autism Risk: गर्भावस्था में इस चीज पर दे लिया ध्यान तो 60% तक कम हो सकता है बच्चों में ऑटिज्म का खतरा
 
विज्ञापन

3 of 5
पैरों में झुनझुनी पड़ना या सुन्न होना - फोटो : Adobe Stock
विटामिन B12 की कमी के अन्य लक्षण
हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन के अलावा विटामिन B12 की कमी होने पर शरीर कई और संकेत भी देता है।
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • चलने में लड़खड़ाना या संतुलन बनाने में कठिनाई होना।
  • मुंह में बार-बार छाले होना या जीभ का लाल और सूजा हुआ दिखना।
  • त्वचा का हल्का पीला पड़ना।
  • याददाश्त कमजोर होना, भ्रम या चिड़चिड़ापन महसूस होना।

ये भी पढ़ें- Covid Vaccine: कोविड वैक्सीन पर फिर उठे सवाल, हार्ट अटैक के बाद अब कैंसर के खतरे को लेकर चेतावनी

4 of 5
पैरों में झुनझुनी पड़ना या सुन्न होना - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों में होता है इसका खतरा?
विटामिन B12 की कमी का सबसे अधिक खतरा शाकाहारी और वीगन लोगों में होता है, क्योंकि यह विटामिन प्राकृतिक रूप से केवल मांसाहारी खाद्य पदार्थों (जैसे मांस, मछली, अंडे) और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है। इसके अलावा बुजुर्गों में भी पेट के एसिड की कमी के कारण इसका अवशोषण कम हो जाता है। पाचन संबंधी रोग (जैसे क्रोहन रोग) से पीड़ित लोग भी विटामिन B12 के कमी का जोखिम अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथों में झुनझुनी पड़ना या सुन्न होना - फोटो : Adobe Stock
क्या है इसका समाधान?
अगर आप मांसाहारी हैं तो अपनी डाइट में अंडा, मछली और मांस शामिल करें। शाकाहारी लोग दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन करके इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। वीगन लोगों के लिए फोर्टिफाइड अनाज, यीस्ट और सप्लीमेंट्स विकल्प हैं। यदि आपको ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। एक साधारण ब्लड टेस्ट से इसकी कमी का पता लगाया जा सकता है और डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन से इसका आसानी से इलाज किया जा सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें