फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: आपकी नसों में ब्लॉकेज-क्षति का कारण बन सकती है इन विटामिन्स की कमी, कुछ बीमारियों के कारण भी इसका खतरा

Mon, 29 May 2023 08:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नर्वस सिस्टम में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
शरीर के तमाम कार्यों के बेहतर ढंग से संचालन में नसों-तंत्रिकाओं की विशेष भूमिका होती है। नसें बिल्कुल उसी तरह से काम करती हैं जैसे बिजली के केबल। ये आपके मस्तिष्क और आपके शरीर के बाकी हिस्सों के बीच विद्युत आवेगों का संचार करती हैं। ये आवेग संवेदनाओं को महसूस करने और शरीर को क्या कार्य करने हैं इसको समझने में मदद करती हैं। सांस लेना, पसीना आने या भोजन को पचाने जैसे कार्यों को भी ठीक बनाए रखनें में इनकी भूमिका होती हैं।

पर शरीर के अन्य हिस्सों की ही तरह कई कारणों से आपको तंत्रिकाओं से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कुछ प्रकार के विटामिन्स से लेकर, अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याएं इसका एक कारण हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं अगर आपको नसों से संबंधित कोई भी दिक्कत हो रही है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें। आइए जानते हैं कि किन स्थितियों में आपकी नसों-तंत्रिकाओं को क्षति पहुंचने का जोखिम हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : iStock
विटामिन्स की कमी हो सकती है खतरनाक

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि शरीर में विटामिन बी या ई की कमी आपकी नसों और आपके शरीर के अन्य भागों को प्रभावित कर सकती है। यदि आप पौष्टिक आहार नहीं खा रहे हों तो इस तरह की समस्याओं का जोखिम हो सकता है।  विटामिन बी12 की कमी के कारण पेरिफेरल न्यूरोपैथी की समस्या होना काफी सामान्य है। इस स्थिति में प्रभावित तंत्रिका के प्रकार के आधार पर आपको दर्द, सुन्नता, झुनझुनी, संवेदना की हानि या मांसपेशियों में कमजोरी तक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ बीमारियों के कारण भी नसें प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शुगर बढ़ने पर नसों को होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
डायबिटिक न्यूरोपैथी की समस्या

रक्त शर्करा के बढ़े रहने के कारण भी आपकी तंत्रिकाओं में क्षति हो सकती है जिसके कारण हाथों और पैरों में  सुन्नता या झुनझुनी होना सबसे आम लक्षण है। मधुमेह का उपचार न होने या ब्लड शुगर के लगातार बढ़े रहने की स्थिति आपकी दिक्कतों को और भी बढ़ा सकती है। डायबिटिक न्यूरोपैथी, मधुमेह रोगियों में होने वाली ऐसी ही समस्या है जिसके कारण प्रमुख तंत्रिकाएं और नसें कमजोर हो जाती हैं। 

4 of 5
पैरों की नसों में दिक्कत - फोटो : Pixabay
ऑटोइम्यून डिजीज भी हो सकता है कारण

ऑटोइम्यून डिजीज वह समस्याएं होती हैं जिनमें आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली, स्वयं शरीर की ही कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने लगती है। इसमें आपकी नसें भी शामिल हैं। ल्यूपस और रुमेटीइड आर्थराइटिस ऐसी ही दिक्कतें हैं। जिन लोगों के परिवार में पहले से ही किसी को ऐसी दिक्कतें रही हों उनमें इसका जोखिम अधिक हो सकता है। ऑटोइम्यून डिजीज, समय के साथ  धीरे-धीरे हो सकती हैं या फिर हाल के संक्रमण उन्हें ट्रिगर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब के कई गंभीर दुष्प्रभाव - फोटो : Pixabay
शराब पीते हैं तो भी खतरा

शराब सिर्फ लिवर को ही नुकसान नहीं पहुंचाती है इससे आपकी नसों और ऊतकों को भी क्षति हो सकती है। ज्यादा शराब पीने वालों में विटामिन-बी12 और फोलेट जैसे विटामिन की कमी हो सकती है। इन विटामिन की कमी नसों के सामान्य कार्यों में बाधा पहुंचा सकती है। इससे आपके पैरों और हाथों में दर्द-झुनझुनी के साथ कुछ स्थितियों में इन अंगों को हिलाना या उठाना तक कठिन हो जाता है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें