फेफड़ों का कैंसर
- फोटो : istock
आंखों तक भी फैल सकता है फेफड़ों का कैंसर
जांच के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि महिला के दाहिनी आंख के पिछले हिस्से में एक बड़ा, सफेद-पीला मांस बढ़ रहा था। इसके कारणों के बारे में जानने के लिए रोगी के रक्त की जांच और एक्स-रे की गई। आखिरकार छाती के एक्स-रे और स्कैन में पता चला कि महिला के दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से में कैंसरयुक्त ऊतकों का एक समूह बढ़ रहा था। यह ट्यूमर कई अन्य अंगों में भी फैल गया था, जिसमें आंखों का कोरॉइड भी शामिल था।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वैसे तो फेफड़ों के कैंसर में ऐसा बहुत कम होता है कि ये आंखों तक फैल जाए, हालांकि 0.1% से 7% मामलों में इसके लक्षण आंखों में भी देखे जा सकते हैं।