आयरन की कमी
- फोटो : Pixabay
आयरन की कमी के संकेत
गर्भावस्था में एनीमिया की स्थिति में शरीर में कई प्रकार के लक्षण देखे जा सकते हैं। इसमें बहुत अधिक थकान, कमज़ोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, त्वचा में पीलापन, सांस लेने में कठिनाई जैसी दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि एनीमिया के लक्षण अक्सर सामान्य गर्भावस्था के लक्षणों के समान ही होते हैं। भले ही आपको लक्षण हों या न हों, गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की जांच जरूर करनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की जटिलता से बचाव किया जा सके।