हार्ट अटैक की समस्या
- फोटो : Pixabay
हार्ट अटैक के बारे में जानिए
धमनियों में रुकावट के कारण, हृदय में रक्त के प्रवाह में आने वाली दिक्कत के कारण हार्ट अटैक या मायोकार्डिया इनफेक्शन की समस्या होती है। धमनियों में वसा, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के निर्माण के कारण यह रुकावट हो सकती है। हार्ट अटैक में सीने में दर्द, दबाव-जकड़न जैसा महसूस हो सकता है। दर्द कुछ स्थितियों में कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़े तक फैल जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है।