दुनियाभर में जिस तरह से हृदय रोगों को खतरा बढ़ता जा रहा है, यह निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण इस रोग का जोखिम अधिक देखा जा रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में डॉक्टरों ने यह चिंता कई बार जताई है कि कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह असंतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता सेवन माना जा रहा है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब इलाज से ज्यादा बचाव पर जोर दे रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण संतुलित और पोषण से भरपूर आहार भी है। खासतौर पर ऐसे खाद्य पदार्थ, जिनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में हों, वे दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे कुछ शाकाहारी खाद्य पदार्थों के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप दिल की सेहत को ठीक रख सकते हैं।