अपने आस-पास सफाई रखना और खुद को साफ रखना दोनों अच्छी बात है लेकिन किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती। जी हां, अपने आस-पास आपने कई लोगों को सफाई के नाम पर 'सेनिटाइजर' का इस्तेमाल करते देखा होगा। ये लोग कुछ भी छूने के बाद हाथ में कीटाणु ना बैठ जाएं इसलिए 'सेनिटाइजर' का इस्तेमाल करते हैं। ये एक ऐसा लिक्विड है जो 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को खत्म करने का दावा करता है। अगर आप भी 'सेनिटाइजर' का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो आगे जरूर पढ़ें।