पेशाब का रंग
- फोटो : Freepik.com
गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत
अगर कई दिनों से बिना किसी खास कारण के गहरा पीला या भूरा पेशाब हो रहा है, तो ये लिवर की समस्याओं, जैसे हेपेटाइटिस या सिरोसिस, का संकेत हो सकता है। बिलीरुबिन का बढ़ा हुआ लेवल पेशाब को गहरा करता है। इसके अलावा, गुर्दे की पथरी, मूत्र मार्ग में संक्रमण, या गुर्दे की खराबी भी रंग बदलने का कारण बन सकती हैं। पेशाब में खून (हेमट्यूरिया) होने पर भी रंग गहरा या लाल हो सकता है, जो किडनी स्टोन या गंभीर संक्रमण का लक्षण हो सकता है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान भी पेशाब का रंग प्रभावित हो सकता है।